बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train)' के हिन्दी रीमेक में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे क्योंकि बाथटब में बैठी दिख रहीं परिणीति के माथे पर चोट लगी हुई है और गाल पर भी नील पड़ी हुई है। परिणीति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार है।
यह फिल्म पॉल हॉकिन्स की बेस्ट सेलर किताब 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर आधारित है। स्टीवन स्पिलबर्ग्स ने इस किताब को फिल्म की शक्ल दी थी। इस फिल्म में एमिली ब्लंट लीड रोल में थीं। हिंदी रीमेक में परिणीति शराब की लत में डूबी तलाकशुदा महिला के रोल में नजर आएंगी जो एक गुमशुदा शख्स की तलाश की तहकीकात में शामिल हो जाती है। ये फिल्म ऋभु दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनने वाली है।
Something I’ve never done before. And the most difficult character I have ever played in my life.💥 #FirstLook #TheGirlOnTheTrain @RelianceEnt
फिल्म के पहले लुक की बात करे तो परिणीति बाथ टब में बैठी नजर आ रही हैं। माथे पर लगी गहरी चोट और खून से सराबोर चेहरा, आंखों में फैला काजल, चेहरे पर साइलेंट इमोशन थ्रिलर पैदा कर रहे हैं। इस फिल्म में अपने रोल के बारे में परिणीति चोपड़ा का कहना है कि 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' शूट करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक हॉस्टल में डिसिप्लिप के साथ रह रही हूं। आमतौर पर मैं अपने शूट के बाद दूसरा काम करना पसंद करती हूं, लेकिन इस फिल्म के दौरान मैं हर दिन सेट पर वापस लौटने का इंतजार करती हूं।"
परिणीति चोपड़ा का लुक देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की कहानी दमदार होगी। पहला लुक आने के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतजार है।
A raging alcoholic. Something I’ve never done before .. and the most difficult character I’ve ever played. 💥 #TheGirlOnTheTrain @RelianceEnt @amblin














