'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली तारा सुतारिया (Tara Sutaria अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में तारा ने अपनी एक बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में तारा बेहद क्यूट लग रही हैं। फोटो को देखते ही लोगों ने कहा तारा बचपन में एकदम करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की जैसे दिखती थी।














