न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब को-स्टार ने शूटिंग के दौरान तापसी पन्‍नू को मारे 7 चांटे, एक्ट्रेस ने कहा - मैंने पूरे करियर में इतने...

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी फिल्म 'थप्पड़' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। यह फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 3:29:40

जब को-स्टार ने शूटिंग के दौरान तापसी पन्‍नू को मारे 7 चांटे, एक्ट्रेस ने कहा - मैंने पूरे करियर में इतने...

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी फिल्म 'थप्पड़' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। यह फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित है। इस फिल्म में तापसी एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही है जो अपनी लाइफ में हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है और अपने पति से एक पार्टी में थप्पड़ खाने के बाद वो उसे छोड़ देने का फैसला करती हैं। यूं तो फिल्म में तापसी ने एक भी बार 'थप्पड़' खाया है लेकिन एक थप्पड़ के लिए तापसी को रियल लाइफ में 7 थप्पड़ खाने पड़े।

तापसी इस पर बात करते हुए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन पति बने ऐक्टर पवेल गुलाटी इतना ज्यादा डरे हुए थे कि तापसी को थप्पड़ मारने के लिए हिम्मत जुटाने में ही उन्हें दो दिन लग गए। तापसी ने कहा कि मुझे इस शॉट को परफेक्ट करने में काफी रीटेक लग गए। फिल्म में केवल एक ही थप्पड़ दिखाया जाएगा लेकिन इस शॉट को पूरा करने में मुझे 7 थप्पड़ यानि 7 रीटेक लगे। मुझे लगता है कि मैंने पूरे करियर में इतने रीटेक नहीं दिए हैं। बकौल तापसी, फिल्म के चीफ ने कहा था कि थप्पड़ एकदम सही जगह लगना चाहिए ताकि जब दर्शक स्क्रीन पर देखें तो उन्हें कुछ इम्पेक्टफुल लगे।

thappad trailer,taapsee pannu slapped,taapsee pannu pavail gulati slap,taapsee pannu news,entertainment,bollywood news

तापसी के मुताबिक, थप्पड़ सीन के शूट के दौरान पवेल कभी उन्हें गर्दन पर चांटा मार रहे थे तो कभी कान पर। तब तापसी ने पवेल से कहा था, 'कुछ मत सोचो, बस मुझे एक जोरदार तमाचा जड़ दो।' उन्होंने आगे कहा कि ये यूं भी काफी महत्वपूर्ण शॉट था और हम इसे हल्के में नहीं ले सकते थे। अनुभव ने कहा था कि ये शॉट बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए क्योंकि ऑडियन्स जब 60 एमएम के पर्दे पर इसे देखेगी तो ये काफी प्रभावशाली लगेगा। सच कहूं तो पावेल मुझे भी बोल रहा था कि मुझे उसे थप्पड़ मारना चाहिए ताकि उसे ऐसा करते हुए शर्मिंदगी ना महसूस हो।

तापसी फिल्म में अपने किरदार को करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल मानती हैं। इस फिल्म की शूटिंग के 15 दिनों बाद मैं काफी घुटन महसूस करने लगी थी। मेरी जैसी तेजतर्रार पर्सनैलिटी है, उस हिसाब से मुझे अमृता की पर्सनैलिटी में ढलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म की बात करें तो यह 28 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें राम कपूर, कुमुद मिश्रा, तन्वी आजमी और रतना पाठक शाह भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा तापसी क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका