न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमांशु शर्मा से स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेकअप, सहमति से हुए अलग

पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और लेखक हिमांशु शर्मा में ब्रेकअप हो गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 6:29:27

हिमांशु शर्मा से स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेकअप, सहमति से हुए अलग

पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और लेखक हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) में ब्रेकअप हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। वैसे मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर दोनों साथ नजर आ जाते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच अपने भविष्य को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। दोनों अभी भी एक दूसरे से बात कर रहे हैं। दोनों के परिवारों को उनके अलग होने की जानकारी है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और जीरो फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा और स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से नजदीकियां बढ़ी थीं। साल 2016 में स्वरा ने सार्वजनिक तौर पर कबूला कि वह हिमांशु के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर वैसे तो बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर नहीं करती थीं, लेकिन पिछले साल अगस्त में दोनों के यूरोप ट्रिप के दौरान की एक तस्वीर स्वरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। पिछले साल एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैं शादी नहीं कर रही हूं। मैं शादी करने के लिए ज्यादा उतावली नहीं हूं। आप दुनिया को बता सकते हो कि शादी के लिए फिलहाल स्वरा काफी गरीब है, तो वो अभी काम करेगी। हमें शादी की कोई जल्दी नहीं है। हम शादी की तैयारियां कर रहे हैं, ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।’

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में अपनी बयानबाजी को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। स्वरा ने बेगूसराय में लेफ्ट उम्मीदवार कन्हैया कुमार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के लिए चुनाव प्रचार किया था, हालांकि दोनों ही प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। स्वरा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका