न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एंटरटेनमेंट की फुल डोज है श्रद्धा-सुशांत की फिल्म 'छिछोरे', देखे ट्रेलर

'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore Trailer Released)' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Aug 2019 3:24:34

एंटरटेनमेंट की फुल डोज है श्रद्धा-सुशांत की फिल्म 'छिछोरे', देखे ट्रेलर

'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore Trailer Released)' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी और इसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। सुशांत के अलावा वरुण शर्मा (Varun Sharma), तुषार पांडे, प्रतीक बब्बर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अहम किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर फॉक्स स्टार हिंदी के वैरिफाइड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको अपने दोस्ती के दिन जरूर याद आ जाएंगे। 'छिछोरे (Chhichhore)' के ट्रेलर को फिल्म की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं श्रद्धा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि 'हैप्पी छिछोरे डे' मेरे सभी ट्विटर के छिछोरो को।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म आपको कॉलेज के उस दौर में लेकर जाती है जिसे अधिकतर लोग अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत वक्त मानते हैं। फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पर केंद्रित है जो पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा ध्यान देता है। इसी किरदार के हिसाब से फिल्म का नाम 'छिछोरे' रखा गया है। फिल्म को इंजीनियरिंग कॉलेज में शूट किया गया है। फिल्म को कॉलेज लाइफ की उतार चढ़ाव भरी एक रोलर कोस्टर जर्नी कहा जा सकता है जो कभी आपको गुदगुदाती है तो कभी आपको इमोशनल कर जाती है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर देखकर लगता है कि नितेश तिवारी राजकुमार हिरानी का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है सुशांत सिंह राजपूत द्वारा बांधी जा रही भूमिका के साथ जिसमें वह कॉलेज लाइफ की खूबसूरती के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद ट्रेलर आपको लेकर जाता है उस जर्नी पर जहां कॉलेज में कुछ अलग-अलग जगहों से आए अनजान लड़के जिंदगी भर के लिए पक्के दोस्त बन जाते हैं। सभी कलाकारों के एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है और डायलॉग्स भी अच्छे लग रहे हैं। ट्रेलर आपको खुलकर तो नहीं हंसा पाता लेकिन डायलॉग्स और सिचुएशन्स आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं। बता दे, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore)' इसी महीने 30 अगस्त को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका