हाल ही में करण जौहर ने अपनी एक और अगली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ के दो पोस्टर जारी किए थे, जिनमें टाइगर श्रॉफ को गेट के आमने-सामने दिखाया गया था। आज इस फिल्म का एक और कैरेक्टर पोस्टर जारी किया गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ अलग-अलग स्पोट्र्स में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को जारी करने के साथ ही यह बताया गया है कि कल इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा। यह फिल्म आगामी महीने की 10 तारीख को प्रदर्शित होगी। पहले यह नवम्बर 2018 में प्रदर्शित होने वाली थी।














