न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 करोड़ की हुई 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की अब तक की कमाई, 6ठे दिन इतना हुआ कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने 6 दिनों में 50 करोड़ का से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 8:42:56

50 करोड़ की हुई 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की अब तक की कमाई, 6ठे दिन इतना हुआ कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने 6 दिनों में 50 करोड़ का से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बंपर ओपनिंग की थी लेकिन सोमवार और मंगलवार की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.26 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 13.21 करोड़ और रविवार को 17.76 करोड़ का कारोबार कर लिया था लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट आ गई। 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' की सोमवार की कमाई गिरकर 4.65 करोड़ पर आ गई। वहीं मंगलवार को इसमें और गिरावट हुई और फिल्म ने 3.88 करोड़ का कारोबार किया। वही कल यानी बुधवार की बात करे तो फिल्म ने 3 से 3.5 करोड़ का कारोबार किया होगा। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 52 से 53 करोड़ हो गई है। वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन यह देखना बाकी है कि दूसरे हफ्ते में स्ट्रीट डांसर क्या जलवा दिखा पाती है।

street dancer 3d 50 crore,street dancer 3d box office collection,street dancer 3d box office collection day 6,street dancer 3d collection,street dancer 3d opening,street dancer 3d bumper opening,varun dhawan,nora fatehi,shraddha kapoor,prabhu deva,bollywood news,entertainment

आपको बता दे, 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' नाम से ही एक डांस बेस्ड मूवी है। फिल्म में कोरियॉग्रफी और हैरतअंगेज डांस स्टेप्स हमने अब तक बॉलिवुड की फिल्मों में नहीं देखे हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी लंदन बेस्ड है। यह फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है। सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है। सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है। जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है। सहज की गर्लफ्रेंड मिया (नोरा फतेही Nora Fatehi) होती है, जो ब्रिटेन डांस टीम द रॉयल्स में रहती है। वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) अपनी डांस टीम के साथ सहज का मजाक उड़ाती रहती है। इनायत का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है, जबकि सहज का ग्रुप इंडिया से। ये दोनों ग्रुप एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका जाने नहीं देते। ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है। फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल।

फिल्म में परिवार, देशभक्ति, समाज सेवा, चैरिटी, इंडिया-पाकिस्तान, डांस, राइवलरी जैसे अनेकों मुद्दों को ठूंसा गया है और उसमें कोई भी मुद्दा मजबूती से उभर नहीं पाया है। फिल्म के कई संवाद सुपरफिशल लगते हैं। विजय कुमार अरोड़ा की सिनेमटॉग्रफी में दम है, मगर फिल्म की लंबाई थोड़ी खलती है। डांस पर आधारित फिल्म होने के नाते बहुत सारे डांस आइटम रखे गए हैं, जो कहानी में अवरोध पैदा करते हैं। संगीत के मामले में भी फिल्म आगे है। प्रभुदेवा को मुकाबला के रीमिक्स में नाचते देख आप मोहित हुए बिना नहीं रहते। उनका डांस नंबर 'मुकाबला' टोटल पैसा वसूल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका