न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छवियों से बड़े स्टार्स का मोहभंग, लीक से हटकर कर रहे हैं किरदार

पिछले तीन दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे अभिनेताओं आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर नायिकाओं में अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और कई अन्य सितारे अपनी असल उम्र और आम जिन्दगी के किरदारों को परदे पर उतार रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 3:16:43

छवियों से बड़े स्टार्स का मोहभंग, लीक से हटकर कर रहे हैं किरदार

पिछले तीन दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे अभिनेताओं आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर नायिकाओं में अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और कई अन्य सितारे अपनी असल उम्र और आम जिन्दगी के किरदारों को परदे पर उतार रहे हैं। उदाहरण के तौर पर सलमान खान ‘भारत’ में बुजुर्ग के रोल में भी नजर आएंगे। अजय देवगन दो वर्ष रोहित शेट्टी की गोलमाल रिर्टन्स में 49 वर्षीय व्यक्ति के रूप में नजर आए थे और अब वे लव रंजन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में 50 वर्ष की उम्र को बार-बार परदे पर बोलते नजर आएंगे।

Salman Khan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,Akshay Kumar,anushka sharma,kangana ranaut,deepika padukone,taapsee pannu,bhumi padnekar,bollywood,entertainment,entertainment news,bollywood news

नायिकाओं में अनुष्का शर्मा ‘सुई-धागा’ में डी-ग्लेम रोल कर चुकी हैं और दीपिका पादुकोण भी ‘छपाक’ में डीग्लैम और इंस्पायर करने वाले किरदार को निभाने जा रही हैं। शाहरुख खान ‘जीरो’ में बौने के रूप में नजर आ चुके हैं। उम्रदराज हो रहे सितारे हॉलीवुड सितारों टॉम हैंक्स और जॉर्ज क्लूनी के ढर्रे पर चल रहे हैं, क्योंकि असल उम्र के रोल निभाकर कर भी वे हॉलीवुड के सुपर स्टार बने हुए हैं।

ट्रेड पंडितों के शब्दों में कंफर्ट जोन तोडऩे के अगुवा आमिर खान रहे हैं। गजनी में जहाँ उनका कैरेक्टर सो कॉल्ड लार्जर दैन लाइफ था। वहीं उन्होंने पीके और तारे जमीं पर में काम किया जहाँ वे टिपिकल हीरो के रोल में नहीं थे। अब आगे जो वे ‘लालसिंह चड्ढा’ कर रहे हैं, उसमें नायक मंदबुद्धि है, मगर वह समाज के बने बनाए नियमों पर प्रश्न करता है।

Salman Khan,aamir khan,Shah Rukh Khan,ajay devgn,Akshay Kumar,anushka sharma,kangana ranaut,deepika padukone,taapsee pannu,bhumi padnekar,bollywood,entertainment,entertainment news,bollywood news

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर तो अपने करिअर की युवावस्था में ही 60 पार की दादियों के रोल बेझिझक कर रही हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने करिअर में ज्यादा फिल्मों में डीग्लैम मगर असरदार किरदार निभाए हैं। इनमें उनकी सोन चिडिय़ा, टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान शामिल हैं। जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं था। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड में आमिर खान से पहले सलमान खान ने इस ट्रेंड को शुरू किया था। सलमान खान ‘क्योंकि’ में एबनॉर्मल पर्सन के रूप में नजर आए थे। ‘तेरे नाम’ के आखिर में पागल के रूप में, ‘फिर मिलेंगे’ में एचआईवी पॉजिटिव के रूप में, ‘ट्यूबलाइट’ में मंद बुद्धि के रूप में और ‘सुल्तान’ में उम्रदराज पहलवान के रूप में वे नजर आ चुके हैं।

दर्शक अब अपने पसन्दीदा सितारों को उनकी उम्र के अनुरूप भूमिकाओं में स्वीकार कर रहे हैं। उन्हें अब यह पसन्द आने लगा है कि उनका सितारा अपनी वास्तविक उम्र के अनुरूप फिल्म के परदे पर नजर आ रहा है। यही वास्तविकता आज सितारों को लोकप्रियता की पायदान पर खड़ी कर रही है। दर्शक अब इस बात को स्वीकार करने लगा है कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति 23-24 साल की युवा नायिका से प्रेम कर सकता है। समाज में वास्तविकता में अब उम्र को दरकिनार किया जाने लगा है। युवतियों में उम्र को लेकर अब कोई संशय नहीं रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम