न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थ्रिलर के बाद बॉयोपिक को शुरू करेंगे श्रीराम राघवन, दिखाई दे सकते हैं वरुण धवन

रमेश तौरानी ने अपने हालिया दिए साक्षात्कार में इस बात को पुष्ट करते हुए कहा, हां हमने श्रीराम को पिछले साल एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 4:05:41

थ्रिलर के बाद बॉयोपिक को शुरू करेंगे श्रीराम राघवन, दिखाई दे सकते हैं वरुण धवन

अंधाधुन की सुपर सक्सेस के बाद फिल्मकार श्रीराम राघवन बैक टू बैक दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसमें से एक फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी करने जा रहे हैं, जिसे वे पहले शुरू करेंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार रमेश तौरानी वाली फिल्म की पटकथा श्रीराम राघवन पूरी कर चुके हैं। इसे वे जून या जुलाई में शुरू करने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए रमेश तौरानी ने कहा है कि वह और राघवन दोनों मिलकर एक थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं। प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है और यह इस साल जून में फ्लोर पर जाएगी।

रमेश तौरानी ने अपने हालिया दिए साक्षात्कार में इस बात को पुष्ट करते हुए कहा, हां हमने श्रीराम को पिछले साल एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। अंधाधुन के बाद इस फिल्म को शुरू करने की योजना थी। राघवन एक शानदार निर्देशक हैं जो हमेशा अपने काम को साबित करके दिखाते हैं। हम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और लगातार मीटिंग कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसके लिए जल्द ही एक्टर्स कास्ट किए जाएंगे। राघवन थ्रिलर्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसे अन्य फिल्मों की तरह दिलस्प बनाने के लिए काम चल रहा है। रमेश तौरानी की फिल्म के बाद श्रीराम राघवन लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल की बॉयोपिक पर काम शुरू करेंगे। हालांकि यह तय नहीं है कि उनकी इस बॉयोपिक फिल्म का निर्माण कौन करेगा। फिलहाल वे इन दोनों प्रोजेक्ट्स की स्टार कास्टिंग को फाइनल करने में लगे हुए हैं। चर्चा है कि थ्रिलर फिल्म में वे एक बार फिर से आयुष्मान खुराना को लेने का विचार कर रहे हैं। उनके साथ वे पहले ‘अंधाधुन’ दे चुके हैं। क्षेत्रपाल बॉयोपिक के लिए वे वरुण धवन को लेने का मानस बना रहे हैं। वरुण धवन के साथ भी वे ‘बदलापुर’ सरीखी कल्ट फिल्म बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम