न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण के JNU जाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया ट्विट, कहा - आपका कदम तारीफ के काबिल

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है और लिखा है,

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 6:57:24

दीपिका पादुकोण के JNU जाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया ट्विट, कहा - आपका कदम तारीफ के काबिल

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जाने पर लगातार लोगों के रिऐक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोग इसे दीपिका का फिल्म प्रमोशन बता रहे तो वही कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे है। कार्तिक आर्यन ने दीपिका की तारीफ की है तो वही कंगना रानौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण के JNU विजिट को पीआर स्टंट बताया हैं।

इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है और लिखा है, आप किसी भी पार्टी को सपॉर्ट करते हों, 'क्या आप हिंसा को सपॉर्ट करते हैं? क्या खून से सने स्टूडेंट्स और टीचर्स के विजुअल्स देखकर आप हिले नहीं? अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। दीपिका का वहां जाना और बाकी लोगों का आवाज उठाना तारीफ के काबिल है। यह चुप रहने का वक्त नहीं है।'

sonakshi sinha on jnu visit,sonakshi sinha on deepika padukone,sonakshi sinha,jnu violence,entertaiment,bollywood news in hindi

दीपिका पादुकोण के इस कदम से ट्विटर यूजर्स के एक वर्ग में नाराजगी है, जिसकी वजह से दीपिका की आगामी फिल्म 'छपाक' का वे बहिष्कार कर रहे हैं। इशी घोष से दीपिका की मुलाकात के बाद ट्विटर पर #दीपिकापादुकोण 34.8 हजार ट्वीट के साथ ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने के लिए जेएनयू में आईं। वह ग्राउंड जीरो पर हैं, यह जानने के बाद कि उन्हें आरडब्ल्यू के गुंडों का सामना करना पड़ सकता है, जो दो दिनों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म का बहिष्कार करने का प्रयास करेंगे। आमतौर पर राजनीतिक मुद्दों पर चुप रहने वाली दीपिका का यहां आना बहुत बड़ी बात है।"

टि्वटर एक यूजर ने पोस्ट किया, 'छपाक' अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' और रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के साथ रिलीज हो रही है। 'छपाक' तब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता जब तक कि हम इसे लेकर बड़ा विवाद न खड़ा कर दें और मुफ्त में इसका प्रचार न कर दें।"

वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की है। इस फेहरिस्त में सबसे पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम शामिल है। उन्होंने दीपिका के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा- किसी भी प्रजाति में फीमेल हमेशा से ही ताकतवर थी, है और रहेगी। छपाक का पहला दिन सारे शो। वो सभी लोग जो हिंसा के खिलाफ खड़े हैं उन्हें बुक माई शो पर जाना चाहिए और इन लोगों को दिखा देना चाहिए। एक साइलेंट बयान देने का समय आ गया है जो सबसे ज्यादा मारक साबित होगा।

अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से भी हैं। उन्होंने ज्यादा रिस्क उठाया है। मेरे दिल में दीपिका के लिए बेहद इज्जत है।

बता दें कि रविवार को नकाबपोश लोगों की एक भीड़ ने यहां दक्षिण दिल्ली स्थित जेएनयू परिसर में घुस कर तीन छात्रावासों में विद्यार्थियों को निशाना बनाया था। डंडों, सरिया और पत्थरों से हमला किया था। छात्रावास में विद्यार्थियों पर हमला किया गया था और खिड़कियां, फर्नीचर तथा निजी सामान तोड़ दिये थे। उन्होंने एक महिला छात्रावास में भी हमला किया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण मंगलवार को जेएनयू कैंपस पहुंचीं और घायल स्टूडेंट्स से मिलीं। दीपिका की यह विजिट कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने छपाक का विरोध किया। दीपिका की फिल्म छपाक जो कि ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स पर आधारित है, 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव