न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उजमा अहमद’ के रूप में परदे पर दिखाई दे सकती हैं श्रद्धा कपूर, सुषमा पर सस्पेंस बरकरार

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास के साथ ‘साहो’ में नजर आने वाली श्रद्धा कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे ‘उजमा अहमद’ की जिन्दगी पर बनाई जा रही फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 5:46:51

‘उजमा अहमद’ के रूप में परदे पर दिखाई दे सकती हैं श्रद्धा कपूर, सुषमा पर सस्पेंस बरकरार

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास के साथ ‘साहो’ में नजर आने वाली श्रद्धा कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे ‘उजमा अहमद’ की जिन्दगी पर बनाई जा रही फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। श्रद्धा इस वक्त ऑस्ट्रिया में प्रभास के साथ ‘साहो’ का एक रोमांटिक गीत फिल्माने गई हुई हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर-3’, ‘छिछोरे’ भी प्रदर्शित होने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शिवम नायर ने श्रद्धा कपूर से मुलाकात कर कहानी सुनाई है। अभिनेत्री ने इस पर मौखिक रूप से सहमति जताई और ऑस्ट्रिया से लौटते समय इसको साइन करेंगी। श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह फिल्म के लिए उपयुक्त विकल्प हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता का मानना है कि यह श्रद्धा कपूर के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।

इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक राजनयिक की भूमिका निभाएंगे जबकि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के रोल लिए अभी नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में तीन महत्वपूर्ण किरदार नजर आएंगे। इन किरदारों में उजमा अहमद (Uzma Ahmed), सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) और इस्लामाबाद में भारत के तत्कालीन उप उच्चायुक्त जेपी सिंह हैं। गौरतलब है कि उज्मा अहमद मलेशिया में रहती थीं। वहां उन्हें एक पाकिस्तानी ड्राइवर से प्यार हो गया था। ड्राइवर मलेशिया से पाकिस्तान लौट आया था। उज्मा उसकी तलाश में पाकिस्तान तक पहुंच गई थीं। यहां खैबर पख्तूनख्वा पहुंचकर उन्हें पता चला था कि वह जिससे प्यार करती हैं वह पहले से ही शादीशुदा है। उज्मा को उससे जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें वहां गन पॉइंट पर रखा गया था। साल 2017 में उज्मा अहमद ने किसी तरह तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद सुषमा स्वराज ने उज्मा को भारत लाने का प्लान बनाया और फिर 25 मई, 2017 को उज्मा को सही सलामत भारत लाया गया था। उज्मा को भारत लाने में पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के उपायुक्त रहे जेपी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मशहूर लेखक रितेश शाह उज्मा की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारियों में जुटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका