न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘साहो’: टीजर को मिली व्यापक सफलता ब्लॉकबस्टर होने का है संकेत, श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल

बुधवार 13 जून को प्रभास (Prabhas) व श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘साहो (Saaho)’ का टीजर जारी किया गया था। इ

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 4:08:19

‘साहो’: टीजर को मिली व्यापक सफलता ब्लॉकबस्टर होने का है संकेत, श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल

बुधवार 13 जून को प्रभास (Prabhas) व श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘साहो (Saaho)’ का टीजर जारी किया गया था। इस टीजर को जो सफलता मिली है उससे इस बात का संकेत मिल रहा है यह फिल्म दर्शकों के सिर चढक़र बोलेगी। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है। आगामी 15 अगस्त को इसका प्रदर्शन होने जा रहा है। बाहुबली के बाद विश्व सिनेमा में अपनी एक पहचान बना चुके अभिनेता प्रभास की यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से लबरेज है। दर्शकों में ‘साहो’ को लेकर जो उत्सुकता है उसका सबूत है श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के प्रशंसकों का जोश खुशी देखने लायक है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पर्दे पर ‘साहो’ का टीजर आते ही लोग खुशी से नाचने लगते हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) द्वारा साझा किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में प्रभास के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘प्रभास के फैंस का उतावलापन!!! ये एक सपना ही है प्रभास, सुजीत और साहो की पूरी टीम के साथ काम करना! साहो की पूरी टीम की करीब 2 साल की कड़ी मेहनत...लोगों की इस प्रतिक्रिया से मैं काफी खुश हूं! धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद!’

shraddha kapoor,prabhas,saaho,saaho teaser,prabhas new movie,blockbuster movie saaho,entertainment,bollywood

बता दें कि श्रद्धा कपूर और प्रभास की साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म ‘साहो’ के टीजर में प्रभास और श्रद्धा कपूर की केमेस्ट्री देखने में जबदस्त लग रही है। ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की यह दूसरी फिल्म है, जिसने दर्शकों में अभी से ही एक्साइटमेंट भर दी है। ‘साहो’ 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय, मंदिरा बेदी, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे और महेश मांजरेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका