न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाँधी जयन्ती 2020 के मौके पर प्रदर्शित होगी उधमसिंह बायोपिक

विक्की कौशल शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘उधमसिंह बायोपिक’ में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। यह फिल्म आगामी वर्ष गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 June 2019 10:54:02

गाँधी जयन्ती 2020 के मौके पर प्रदर्शित होगी उधमसिंह बायोपिक

राजी, संजू और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सरीखी फिल्में देने वाले अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। करण जौहर के बैनर तले बन रही हॉरर फिल्म के साथ ही वे भूषण कुमार के म्यूजिक एलबम में भी नजर आने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वे शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘उधमसिंह बायोपिक’ में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। यह फिल्म आगामी वर्ष गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। हाल ही में इस फिल्म से विक्की कौशल का एक लुक सामने आया था। यह बायोपिक सरदार उधम सिंह की बहुरंगी जिंदगी पर बनाई जा रही है। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर माइकल ओ डायर को मौत के घाट उतार दिया था। डायर साल 1919 में पंजाब का गवर्नर था जबकि जलियांवाला बाग की दर्दनाक घटना हुई थी। जलियांवाला बाग में ब्रिटिश पुलिस ने हजारों लोगों पर गोलियां चला दी थीं।

vicky kaushal,udham singh biopic,udham singh,udham singh biopic release date,sardar udham singh,vicky kaushal news,entertainment,bollywood

‘सरदार उधमसिंह’ की पटकथा रितेश शाह और शुबेन्दु भट्टाचार्य ने लिखी है। इससे पहले रितेश शाह ने 2016 में ‘पिंक’ में और शुबेन्दु भट्टाचार्य ने वर्ष 2013 में शूजित सरकार की फिल्म ‘मद्रास कैफे’ में एक साथ काम किया है। शूजित सरकार ने पिछले माह ही इस फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। इन दिनों शूजित सरकार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में बिजी है। यह पहला मौका होगा जब वे इन दोनों सितारों के साथ एक साथ किसी एक ही फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले वे अमिताभ बच्चन को शूबाइट, पीकू और पिंक में निर्देशित कर चुके हैं, वहीं आयुष्मान खुराना को उन्होंंने विक्की डोनर के जरिये बॉलीवुड में परिचित कराया था। बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो वे इन दिनों करण जौहर के बैनर की हॉरर फिल्म भूत-पार्ट-1 द हांटेट शिप की शूटिंग कर रहे हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन