फिल्मों से दूर लेकिन सोशल मीडिया और टेलिविजन की दुनिया में अक्सर छाई रहने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह एक सैंडल की हील खाती नजर आ रही हैं। आप सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा क्या हुआ..., लेकिन घबराने वाली बात नहीं है दरअसल, यह वाकई खाने वाला जूता है। यही बात उन्होंने इस विडियो के कैप्शन में भी लिखा है। उन्होंने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'जूता खाओगे? एक खास संडे खास शेप वाले चॉकलेट के साथ। #sunday #sundaybinge #dessert #fun #cheatday।'
विडियो में शिल्पा भिन्न-भिन्न प्रकार के चॉकलेट और मिठाइयों के साथ दिख रही हैं, लेकिन शिल्पा को सबसे ज्यादा आकर्षक यह जूते वाला चॉकलेट लगा और वह देखते ही देखते उसकी हील खा गईं।














