बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने फिटनेस और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनके फिटनेस और डांस वीडियो सबको अपना दीवाना बना देती है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका कोई भी वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। ऐसे में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि, यह वीडियो शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिकटॉक (TikTok) स्टार आवेज दरबार (Awez Darbar) एक डांस स्टेप करने की कोशिश कर रहे है लेकिन जब उनसे वह स्टेप नहीं हो पाता तो अचानक ही शिल्पा शेट्टी आती हैं और अपने डांस स्टेप से उनको हैरान कर देती हैं।














