एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chpra) ने बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाया है। शर्लिन ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने साजिद को लेकर बेहद ही चौकाने वाली बात बताई है। शर्लिन चोपड़ा का आरोप है कि साजिद खान ने उनके साथ भी गलत करने की कोशिश की थी।
साजिद संग अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए शर्लिन ने ट्वीट में लिखा- 'अप्रैल 2005 में अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद मैं जब साजिद से मिली तो उन्होंने अपने पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाला और मुझे उसे पकड़ने और फील करने के लिए कहा। मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि पेनिस कैसा होता है और मेरा आपसे मिलने का उद्देश्य पेनिस को पकड़ना नहीं है।'
शर्लिन के इस ट्वीट के बाद कई यूजर उनसे पहले इस बारे में खुलासा ना करने को लेकर सवाल उठा रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 'आपने यह पहले कभी नहीं कहा, आपको शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। उसने आपके साथ गलत व्यवहार किया। आप चुप क्यों रहीं।' इसके जवाब में शर्लिन ने कहा- 'उसके पास अपने चरित्र को जमानत देने के लिए कई सुपरस्टार हैं। ये मेरे शब्द हैं, उनके खिलाफ। बॉलीवुड में माफिया एक बड़ा सिंडिकेट है।'
He has the ‘superstars’ of Bollywood to vouch for his ‘character’.
— Sherni (@SherlynChopra) January 18, 2021
It’s my word against theirs.
The Bollywood mafia is a strong syndicate. https://t.co/x5hUm1tzVm














