न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूब पर छाया ‘बेखयाली’, ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज, ट्रेंडिंग में सबसे आगे

गत वर्ष पद्मावत में नजर आए शाहिद कपूर इस वर्ष ‘कबीर सिंह’ में दिखायी देने वाले हैं। आगामी 21 जून को प्रदर्शित होने वाली उनकी यह फिल्म अपने ट्रेलर जारी होने के बाद से ही युवाओं में क्रेज बन चुकी है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 25 May 2019 4:25:49

यूट्यूब पर छाया ‘बेखयाली’, ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज, ट्रेंडिंग में सबसे आगे

गत वर्ष पद्मावत में नजर आए शाहिद कपूर इस वर्ष ‘कबीर सिंह’ में दिखायी देने वाले हैं। आगामी 21 जून को प्रदर्शित होने वाली उनकी यह फिल्म अपने ट्रेलर जारी होने के बाद से ही युवाओं में क्रेज बन चुकी है। ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर ग्रे शेड में नजर आने की तैयारी में हैं। इससे पहले वे ‘उड़ता पंजाब’ में ग्रे शेड में नजर आए थे। कल कबीर सिंह का पहला गीत ‘बेखयाली’ जारी किया गया था। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में इस गीत को बैकग्राउण्ड में दिखाया गया था। जारी हुआ गीत फिल्म में भी बैक ग्राउण्ड में है। गीत में एक छोटी सी झलक शाहिद कपूर कबीर और किआरा आडवाणी के प्रेम की दिखाई गई है। पूरे गीत में शाहिद कपूर को गुस्सैल रूप में दिखाया गया है।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh song,kabir singh song bekhayali,bekhayali song,youtube,entertainment,bollywood

यूट्यूब पर यह गीत ट्रेंड कर रहा है। कल से अब तक इस गीत को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को समाचार लिखे जाने तक तक 13,253,324 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘बेखयाली’ प्रेम गीतों की लिस्ट में अपनी नई जगह बनाने में कामयाब रहेगा। इरशाद कामिल के बोलों को सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी है। इस गीत का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर के बैकग्राउंड में इसे सुनाया गया था। इरशाद कामिल के शब्दों में कशिश नहीं है। प्रेम गीत में शब्द ऐसे होने चाहिए जो दर्शकों के दिल पर चोट करें यहाँ इसका अभाव नजर आता है। शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गीत का लिंक शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘आप इसके बारे में पूछ रहे थे...तो पेश है ‘कबीर सिंह’ का बेखयाली।’ ज्ञातव्य है कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। मूल फिल्म को संदीप रेड्डी वागा ने निर्देशित किया था और हिन्दी रीमेक को भी संदीप वागा ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहिद एक ड्रग अडिक्ट और शराबी डॉक्टर का किरदार निभाया है। यह फिल्म आने वाले 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो