न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कबीर सिंह’ की कितनी ही आलोचना करो, लेकिन शाहिद की तारीफ तो करनी पड़ेगी

'कबीर सिंह (Kabir Singh)' वर्ष 2019 की सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर आई है। इस फिल्म ने जिस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की है वह आश्चर्यजनक है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 4:32:57

‘कबीर सिंह’ की कितनी ही आलोचना करो, लेकिन शाहिद की तारीफ तो करनी पड़ेगी

'कबीर सिंह (Kabir Singh)' वर्ष 2019 की सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर आई है। इस फिल्म ने जिस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की है वह आश्चर्यजनक है। सिने दर्शक कब किस फिल्म को कहाँ पहुँचा दे कुछ नहीं कहा जा सकता। यही ‘कबीर सिंह’ के साथ हुआ है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म बड़ी ओपनिंग के साथ सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। बिना किसी खास छुट्टी के भी ‘कबीर सिंह’ ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जो इसे शाहिद के करिअर की सबसे बड़ी फिल्म बनाता है। ‘कबीर सिंह’ को लेकर शाहिद कपूर और किआरा आडवाणी ने काफी मेहनत की है। कबीर सिंह को बहुत से नकारात्मक रिव्यू मिले हैं, पर इसके बावजूद हर कोई जिसकी तारीफ कर रहा है वो है शाहिद कपूर का अभिनय। शाहिद कपूर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वो एक चॉकलेटी हीरो भी बन सकते हैं और एक सीरियस ड्रग एडिक्ट (उड़ता पंजाब और कबीर सिंह) भी।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office collection,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,bollywood

फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने जो रोल निभाया है वो एक ऐसे सनकी आशिक का है जो खतरनाक है, जिसका गुस्सा उसे कुछ भी बना सकता है, जिसे ये भी नहीं पता कि अगले पल वो ड्रग्स के नशे में क्या कर दे। फिल्म के किरदार को लेकर वाकई ये कहा जा सकता है कि वो बहुत ही बेकार कैरेक्टर है, समाज के लिए खतरा है, उससे लोग गलत मैसेज ले सकते हैं, कोई किसी के लिए सही नहीं है, फिल्म में महिलाओं को बहुत बुरा बनाया गया है। महिलाओं की कोई पहचान नहीं है इस फिल्म में और ये सारी बातें सही भी हैं। इतना सब कुछ होते हुए भी इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि शाहिद कपूर ने अपने करिअर का बेहतरीन काम किया है।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office collection,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,bollywood

बॉलीवुड की कहानियों में हीरो की जरूरत होती है। ‘कबीर सिंह’ का हीरो, हीरो नहीं बल्कि खलनायक है। यह वो विलेन है जिसे देखने के लिए लोग उतावले हो रहे हैं (ठीक उसी तरह से जिस तरह से अपने शुरूआती दौर में शाहरुख खान ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘अंजाम’ में नजर आए थे) और कबीर सिंह का बिजनेस कम नहीं हो रहा। कबीर सिंह को लेकर शाहिद कपूर की तारीफ करना लाजमी है। शाहिद वो अभिनेता हैं जिन्हें ‘जब वी मेट’ के आदित्य कश्यप की तरह चॉकलेटी हीरो, ‘हैदर’ का आतंकवादी, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘कबीर सिंह’ का ड्रग एडिक्ट भी बनाया जा सकता है। शाहिद उन लोगों में से हैं जो अपनी छवि को लेकर कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। शाहिद को हीरो की जगह एक अभिनेता के रूप में देखें तो शायद बेहतर होगा, क्योंकि कोई हीरो किसी सीन में हीरोइन को इस तरह से थप्पड़ नहीं मारेगा। कोई हीरो किसी सीन में लडक़ी को चाकू दिखाकर उसे कपड़े उतारने को नहीं कहेगा। कोई हीरो किसी सीन में सबके सामने अपनी पैंट में बर्फ नहीं डालेगा, लेकिन शाहिद ने ये सब किया।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office collection,kabir singh 150 crore,kabir singh 200 crore,entertainment,bollywood

इन दृश्यों को देखने के बाद विचार कीजिए कि कितने सुपर स्टार हीरो इस तरह के दृश्य कर पाएंगे। करिअर की शुरुआत से लेकर अंत तक शाहिद ने अनेकों ऐसे रोल किए हैं जिसमें उनकी एक्टिंग में पागलपन दिखा है और यही पागलपन शायद उन्हें कबीर सिंह के इंटेंस परफॉर्मेंस तक पहुंचा पाया है। ‘कबीर सिंह’ में शाहिद को हीरो के तौर पर देख रहे हैं तो आप निराश होंगे। कबीर सिंह हीरो नहीं है, कबीर सिंह एक आम सनकी है, शाहिद ने इस रोल के साथ पूरी सच्चाई से काम किया है। इसलिए फिल्म की चाहे जितनी भी बुराई करें लेकिन शाहिद कपूर की तो तारीफ करनी ही पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो