न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मुन्नाभाई’ से नाता टूटा, अब शाहरुख को लेकर फिल्म बनाएंगे राजकुमार हिरानी

समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि उन्होंने शाहरुख खान को लेकर एक प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने का निर्णय ले लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 4:00:25

‘मुन्नाभाई’ से नाता टूटा, अब शाहरुख को लेकर फिल्म बनाएंगे राजकुमार हिरानी

इस वर्ष जनवरी में निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा था जिसके चलते उनके गहरे मित्र और साझीदार विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें अपने बैनर से अलग कर दिया था। फरवरी में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ से विधु ने बतौर निर्माता उनका नाम हटा दिया था। इसके चलते अब राजकुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया है। अब वे अपने बैनर तले फिल्मों का निर्माण स्वयं करने जा रहे हैं। समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि उन्होंने शाहरुख खान को लेकर एक प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने का निर्णय ले लिया है।

Shah Rukh Khan,rajkumar hirani,shah rukh khan next film,shah rukh khan pics,shah rukh khan films,entertainment,bollywood

खोया हुआ स्टारडम पाने की कोशिश में शाहरुख

खबरों की मानें तो परेशान और हताश शाहरुख खान को अपनी एक रोमांटिक फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी ने कास्ट कर लिया है। राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई सीरीज’, ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ और संजय दत्त की बायॉपिक ‘संजू’ जैसी सफल फिल्में दी हैं। राजकुमार हिरानी की इसी सफलता और कुशलता को अब शाहरुख भुनाएंगे। फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ की असफलता के बाद शाहरुख (Shah Rukh Khan) को बड़ा झटका लगा और उन्होंने आने वाले दिनों में किसी भी तरह का नया प्रयोग करने की सभी कोशिशों को डब्बा बंद कर दिया। इसी चक्कर में उन्होंने साइन की हुई फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’ से भी अपने हाथ खींच लिए। शाहरुख के करीबी बताते हैं कि अब शाहरुख (Shah Rukh Khan) तब तक कोई नया प्रयोग नहीं करेंगे, जब तक उनका खोया हुआ स्टारडम और उनकी फिल्मों के प्रति दर्शकों का खोया हुआ उत्साह वापस नहीं मिल जाता।

Shah Rukh Khan,rajkumar hirani,shah rukh khan next film,shah rukh khan pics,shah rukh khan films,entertainment,bollywood

लव स्टोरी बेस्ड फिल्म पर चल रही है बात

बीते काफी समय से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार हीरानी (Rajkumar Hirani) के बीच कई मुलाकातें हुई हैं। दोनों एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म की कहानी के लिए बात कर रहे हैं। रोमांटिक फिल्मों में शाहरुख खान का कोई सानी नहीं है और राजकुमार हिरानी शाहरुख की इसी इमेज को अपने स्टाइल में भुनाना चाहते हैं। खबर है कि अब शाहरुख और हिरानी के बीच फिल्म को लेकर सभी जरूरी चीजें तय हो गई हैं। जानकारी मिली है कि हिरानी अपनी इस रोमांटिक फिल्म को अपने बैनर के तहत बनाएंगे। इस बार वह विधू विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर काम नहीं करेंगे। शाहरुख खान की रेड चिलीज इस फिल्म की निर्माता होगी। पिछले दिनों जब शाहरुख खान चीन के दौरे पर थे तब उन्होंने इशारा दिया था कि वह अपनी अगली फिल्म के बारे में जून में ऐलान करने वाले है।

इस समय इस खबर के सामने आने का मतलब साफ है कि जल्दी ही इसका ऐलान हो सकता है। वैसे अब तक इस मामले में न तो राजकुमार हिरानी की ओर से कोई पुख्ता बयान सामने आया है और न ही शाहरुख खान ने ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो