इस वर्ष बॉक्स आफिस पर असफल फिल्म ‘वाय चीट इंडिया’ देने वाले इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में नायक के तौर पर काम दिया है। हालांकि यह कोई फीचर फिल्म नहीं है अपितु वेब सीरीज है, जिसका प्रसारण नेट फ्लिक्स पर सितम्बर में होगा।














