बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो अरमान जैन (Armaan Jain) और अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) की रिसेप्शन पार्टी का है। इस वीडियो में शाहरुख खान और गौरी खान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के प्रसिद्ध गाने 'कजरा रे' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात तो तब हो जाती है जब गौरी खान डांस करते-करते शाहरुख खान को धक्का मार देती हैं और उनकी जगह करण जौहर वहां आकर नाचने लगते हैं। दरअसल, 'कजरा रे' गाने पर पहले शाहरुख और गौरी डांस कर रहे होते है, लेकिन तभी वह किंग खान को धक्का मार देती हैं और उनकी जगह करण जौहर आ जाते हैं। कुछ देर बाद तीनों कलाकार अपने डांस से स्टेज पर तहलका मचा देते है। उनका डांस देखकर हर किसी ने उनकी खूब तारीफें भी कीं।














