न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में अमिताभ के साथ फिर नजर आएगी हेमा मालिनी!

मूल फिल्म में निभाए गए अमिताभ और हेमा के किरदारों को आज के नए सुपर स्टार्स निभाएंगे। सूत्रों का कहना है कि दीपिका पादुकोण को हेमा मालिनी वाले रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 Apr 2019 7:44:55

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में अमिताभ के साथ फिर नजर आएगी हेमा मालिनी!

दो माह पूर्व रोहित शेट्टी ने अपने बैनर तले एक फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फराह खान को सौंपी थी। इस फिल्म को लेकर अब कहा जा रहा है कि यह 1982 में आई अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी स्टारर कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी नजर आएगी। फराह खान इन दोनों सितारों से कैमियो करवाना चाहती हैं। मूल फिल्म में निभाए गए अमिताभ और हेमा के किरदारों को आज के नए सुपर स्टार्स निभाएंगे। सूत्रों का कहना है कि दीपिका पादुकोण को हेमा मालिनी वाले रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

satte pe satta remake,rohit shetty,farah khan,amitabh bachchan,Hema Malini,deepika padukone,entertainment,bollywood news

कौन से सीन में दिखेंगे अमिताभ-हेमा

यह दोनों सितारे फिल्म के किसी स्पेशल लिखे गए कैमियो सीन में दिखेंगे। उनके लिए स्पेशल डांसिग सॉन्ग तैयार कराया जाएगा और इसमे वे प्रमुखता से दिखाई देंगे। सूत्रों के अनुसार फराह खान के अमिताभ और हेमा मालिनी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। वही चाहती हैं कि दोनो स्पेशल कैमियो करें। वे दोनो को अप्रोच करने की प्लानिंग कर रही हैं और उन्हें तैयार कर भी लेंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जाएगा और इसे म्यूजिकल रखने पर खास ध्यान दिया जाएगा। रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्माण करेंगे और फराह खान इसे निर्देशित करेंगी। प्रयास यह किया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाए और आगामी वर्ष सितम्बर के बाद किसी अच्छे वीकेंड में इसे प्रदर्शित कर दिया जाए।

satte pe satta remake,rohit shetty,farah khan,amitabh bachchan,Hema Malini,deepika padukone,entertainment,bollywood news

मुश्किलों भरा है सफर

इस फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया में कुछ बाधाएँ हैं। विशेष रूप से पिछले कुछ सालों से सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर कोर्ट में लड़ाई चल रही है। राज एन सिप्पी के निर्देशन में इस फिल्म के राइट को लेने के लिए कुछ और कोशिशे भी चल रही हैं। इसके अतिरिक्त इस फिल्म को उस स्तर पर ले जाने के लिए इसके संवादों का प्रभावी होना जरूरी है। मूल फिल्म के संवाद कादर खान ने लिखे थे जो जबरदस्त थे। आज के दौर के संगीतकार आर.डी.बर्मन के म्यूजिक जैसा जादू पैदा करने में सफल होंगे। इस फिल्म में अमिताभ-हेमा के अतिरिक्त चौदह और सितारों ने काम किया था। हर सितारा अपने-अपने रोल में फिट था। क्या रोहित ऐसे 14 सितारों को एकत्र करने में कामयाब होंगे जो पहले की तरह हर रोल में फिट हो सकें। फिल्म के कथानक में जो नैचुरल ह्यूमर और कथा प्रवाह था, क्या फरहा खान उसे फिर से क्रिएट कर पाएंगी। और सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमिताभ बच्चन की दोहरी भूमिका को कौन सा सितारा इस तरह से पेश कर सकता है जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने पेश किया था। साथ ही अमजद खान द्वारा निभाए गए खलनायक के किरदार के लिए कौन सा ऐसा सितारा है जो उनकी मौजूदगी को शिद्दत के साथ परदे पर उतारने में कामयाब होगा।

हेमा मालिनी ने जिस तरह से अपने रोल में संजीदगी और चुलबुलेपन को एक साथ मिक्स किया था, वैसा करने में दीपिका सक्षम हैं फिर भी लोगों के दिलों में बस चुके इंदु के रोल को अपनी स्टाइल में करना उनके लिए चुनौती से कम नहीं होगा। फिल्म का हीरो कौन होगा यह तय होना बाकी है। फिल्म की पटकथा तैयार हो चुकी है। अब निर्माता कास्ट को फाइनल करला चाहते हैं। अमिताभ चाले रोल को आज की पीढ़ी का कौन सा स्टार निभाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, पर इतना तो यह है कि इस किरदार के लिए कोई सुपर स्टार ही दिखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल