न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तेरे नाम-2’ की तैयारियों में सतीश कौशिक, गैंगस्टर आधारित प्रेम कहानी में दो नए सितारों को करेंगे लांच

वर्ष 2003 में आई सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उस वर्ष के 7 फिल्मफेयर पुरस्कारों को अपनी झोली में डालने में कामयाबी प्राप्त की थी

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 23 Apr 2019 3:27:21

‘तेरे नाम-2’ की तैयारियों में सतीश कौशिक, गैंगस्टर आधारित प्रेम कहानी में दो नए सितारों को करेंगे लांच

सलमान खान और भूमिका चावला अभिनीत ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। वर्ष 2003 में आई सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उस वर्ष के 7 फिल्मफेयर पुरस्कारों को अपनी झोली में डालने में कामयाबी प्राप्त की थी। इस फिल्म का सबसे सशक्त पक्ष इसकी पटकथा और इसका संगीत था। फिल्म के गीतों को आज भी श्रोताओं गुनगुनाते दिखाई दे जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। आज भी जब कभी इस फिल्म को टीवी चैनलों पर दिखाया जाता है दर्शक सभी कामों को छोडक़र इसे देखना पसन्द करते हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा था कि सतीश कौशिक जल्द ही इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए सतीश कौशिक ने सलमान खान ने बातचीत की थी लेकिन सलमान खान ने उन्हें कहा कि उन्हें यह कहानी दो युवाओं को लेकर बनानी चाहिए। उनकी उम्र अब इस प्रकार के किरदार अदा करने की नहीं है। जिसके बाद सतीश कौशिक ने दो नए कलाकारों को ‘तेरे नाम-2’ में लेने का मानस बनाया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सलमान खान इस कैमियो को करेंगे या नहीं। सतीश कौशिक ने कुछ दिनों पूर्व ही सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘भारत’ में काम किया है।

satish kaushik,Salman Khan,tere naam sequel,salman khan new movie,bharat,entertainment,bollywood

मुम्बई मिरर के अनुसार, तेरे नाम का सीक्वल बनाने की सारी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं लेकिन यह एक नई कहानी होगी। फिल्म की कहानी नॉथे इंडिया के एक गैंगस्टर के आसपास घूमेगी। इस बारे में निर्देशक सतीश कौशिक का कहना है कि, जी हाँ तेरे नाम-2 को लेकर जो समाचार आ रहे हैं वह सही हैं। मैं इस फिल्म को बना रहा हूँ। इस सीक्वल की कहानी पूरी हो चुकी है। यह भी एक प्रेम कहानी है जो कि उत्तर भारत के एक गैंगस्टर के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अन्त तक शुरू हो जाएगी। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं कहना चाहता हूँ। फिलहाल सतीश कौशिक पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘कागज’ में व्यस्त हैं। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश की कई लोकेशन्स पर की जा रही है। इस फिल्म के पूरा होने के बाद सतीश कौशिक ‘तेरे नाम’ सीक्वल पर काम करना शुरू कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम