न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंशाअल्लाह’ : 20 साल बाद भंसाली के साथ सलमान, क्या जागेगा पुराना जादू

दो दशक के अंतराल के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बार फिर से प्रेम कहानी बनाने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 5:55:31

‘इंशाअल्लाह’ : 20 साल बाद भंसाली के साथ सलमान, क्या जागेगा पुराना जादू

दो दशक के अंतराल के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बार फिर से प्रेम कहानी बनाने जा रहे हैं। भंसाली निष्णात फिल्मकार हैं इसमें कोई शक नहीं है। वे पत्थरों में भी प्राण फूंक सकते हैं। उनकी पिछली फिल्मों की सफलता ने उन्हें फिर से बॉलीवुड का सबसे कामयाब व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक साबित किया है। उनका एक बार फिर से सलमान खान (Salman Khan) के साथ आना जहाँ आश्चर्यचकित करता है वहीं यह सवाल भी उठाता है कि क्या संजय लीला भंसाली अपने उस जादू को फिर से जगाने में कामयाब हो पाएंगे जो उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ में जगाया था। पिछले दो दशकों में जहाँ बॉलीवुड में कंटेंट आधारित फिल्मों की सफलता का प्रतिशत बढ़ा है वहीं दूसरी ओर भंसाली सरीखे निर्देशकों की फिल्मों को भी दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया है। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर है कि भंसाली किस अंदाज-ए-बयां में सलमान खान (Salman Khan) के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर अपनी कहानी को प्रस्तुत करते हैं।

sanjay leela bhansali,Salman Khan,inshallah,alia bhatt,hum dil de chuke sanam,aishwarya,ajay devgn,salman khan news,salman khan new movie

सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की उम्र में 27 साल लम्बा फर्क है। सलमान खान (Salman Khan) के सामने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उनकी बेटी की तरह नजर आती हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) को किस उम्र का बताते हुए यह प्रेम कहानी दिखायेंगे। दूसरे पिछले एक दशक से सलमान खान (Salman Khan) जिस तरह की फिल्में कर रहे हैं उन्हें देखते हुए उनके चेहरे पर रूमानियत के भाव आना मुश्किल नजर आता है। कहा जा रहा है कि भंसाली की इस प्रेम कहानी में सलमान खान (Salman Khan) 40 वर्षीय अधेड़ की भूमिका में नजर आएंगे जिन्हें अपने से 20 साल छोटी युवती से प्रेम हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्या लेकर पिछले दिनों अजय देवगन (Ajay Devgn) परदे पर उपस्थित हुए थे। उनकी फिल्म को आकिब अली ने हास्य की चाशनी में पेश किया था जिसे दर्शक पचा गया। लेकिन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) गम्भीर सिनेमा के हैं, उनकी फिल्मों में हास्य दृश्य भी बेहद संजीदगी के साथ फिल्माये जाते हैं। ऐसे में एक गम्भीर विषय को वो किस अंदाज में बताएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

sanjay leela bhansali,Salman Khan,inshallah,alia bhatt,hum dil de chuke sanam,aishwarya,ajay devgn,salman khan news,salman khan new movie

सलमान खान (Salman Khan) स्वयं संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वैसे भी वो अब अपनी छवि को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘भारत (Bharat)’ इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने इस फिल्म के जरिये एक अच्छा कदम और सराहनीय प्रयास किया है। देखने वाली बात है कि दर्शकों ने सलमान खान के इस कदम को सफल बनाया है। इसी के चलते यह उम्मीद बलवती होती नजर आ रही है कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान (Salman Khan) बनाम आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह रोमांस दर्शकों के सिर चढक़र बोलेगा।

राजेश कुमार भगताणी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका