न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

225 करोड़ की कमाई के बाद अब दिया संदीप वांगा ने आलोचकों को जवाब

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh Box Office)’ के बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बाद अब जाकर उन आलोचकों को जवाब देना शुरू किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 07 Jul 2019 5:30:50

225 करोड़ की कमाई के बाद अब दिया संदीप वांगा ने आलोचकों को जवाब

दक्षिण भारत के जाने माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh Box Office)’ के बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बाद अब जाकर उन आलोचकों को जवाब देना शुरू किया है, जिन्होंने इस फिल्म और इसके किरदार कबीर सिंह (Kabir Singh) की आलोचना का पिटारा खोल दिया था। मात्र 13 दिन के सफर में 200 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म की बहुत आलोचना हुई। विशेष रूप से कुछ महिला संगठनों और ख्याति प्राप्त महिलाओं ने इसकी जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि यह फिल्म नारी का अपमान करती है।

sandeep vanga,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh 250 crore,kabir singh news,sandeep vanga news,entertainment,bollywood

तमाम प्रकार की आलोचना को पिछले दो सप्ताह से सुन रहे कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी ने कहा, ‘संभवत: उन्होंने प्यार को कभी सही ढंग से महसूस ही नहीं किया। वो सिर्फ फेमिनिस्ट साइड पर हैं, वो किसी और बारे में बोलते ही नहीं, उन्हें मुझसे नफरत है।’ फिल्म के एक दृश्य की चर्चा करते हुए वे बोलते हैं, एक सीन है जिसमें कबीर सिंह, प्रीति को बीच सडक़ पर थप्पड़ मारता है। यह तब होता है जब प्रीति का परिवार उन दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर देता है और प्रीति कबीर से इस बात की भीख मांगती है कि वह उसे छोड़ कर नहीं जाए। संदीप रेड्डी वांगा ने इस सीन को फिजिकल असॉल्ट बता रहे लोगों को करारा जवाब दिया है।

संदीप ने कहा, ‘लडक़ी उसे बिना किसी वजह के थप्पड़ मारती है, कम से कम कबीर के पास उसे थप्पड़ मारने की एक वजह थी। यदि जहां आपकी मर्जी है वहां अपनी प्रेमिका को थप्पड़ नहीं मार सकते, छू नहीं सकते, किस नहीं कर सकते, मुझे नहीं लगता कि आपमें कोई भी भावनाएं हैं।’ संदीप ने उन क्रिटिक्स को भी घेरा जिन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, राजीव मसंद ने संजू को 3.5 स्टार्स दिए थे। ‘संजू मेरा मंगलसूत्र कहां है’ आप इस बारे में ढेर सारी बातें कर सकते हैं। सभी को अच्छा लगा था जब उसने कहा कि वह 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ सोया है। हम सभी थिएटर में बैठे सीटियां मार रहे थे और उसे चीयर कर रहे थे।

sandeep vanga,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh 250 crore,kabir singh news,sandeep vanga news,entertainment,bollywood

कबीर सिंह (Kabir Singh) के किरदार को लेकर प्रदर्शन के बाद जो आलोचनाएँ होना शुरू हुई थीं, वे इसकी सफलता को देखकर धीरे-धीरे बन्द हो गई। आज इस फिल्म की सर्वत्र तारीफ हो रही है। फिल्म की आलोचना करने वालों के मुँह इसकी तारीफ करने वालों के सामने बंद हो गए हैं। हालांकि स्वयं शाहिद कपूर ने अपने किरदार के बारे में कहा है कि यह बुरा है। कबीर सिंह तेलुगू हिट अर्जुन रेड्डी का रीमेक है जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया था। इन दिनों संदीप वांगा इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जब से यह समाचार बॉलीवुड के गलियारों में फैला है तभी से इस बात की उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कबीर सिंह का सीक्वल (Kabir Singh Sequel) भी नजर आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो