ईद के मौके पर 5 जून को प्रदर्शित होने वाली सलमान खान (Salman Khan) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अभिनीत फिल्म ‘भारत (Bharat)’ को लेकर ट्विटर ने सोमवार को एक आधिकारिक इमोजी लॉन्च किया। एक बयान के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट रील लाइफ प्रोडक्शंस के साथ अपनी साझेदारी के चलते विशेष इमोजी के साथ सामने आई है। सलमान ने इमोजी के लिए प्लेटफॉर्म का शुक्रिया अदा किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स इमोजी को अपने ट्वीट के जरिए भारत, भारतदिसइद, आईएमभारत और भारतविदफैमिली के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। ट्विटर एशिया पेसिफिक के हेड ऑफ कंटेंट पार्टनरशिप राहुल पुष्करण ने कहा, ‘प्रशंसकों को ट्विटर पर अपनी पसंदीदा फिल्मों और सितारों के साथ बातचीत का हिस्सा होना अच्छा लगता है और हम उन्हें इससे जोडऩे के और तरीके खोज रहे हैं। हम दुनियाभर में फिल्म ‘भारत’ और सलमान को लेकर हो रही बातचीत को उनके प्रशंसकों के बीच और बढ़ाना चाहते हैं।’
Here is the official Bharat emoji! Tweet using #Bharat#BharatThisEid#IAmBharat#Bhara














