न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान खान, मिली हाजिरी माफी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

काला हिरण शिकार मामले (Black Buck Poaching Case) में आज यानी शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की जोधपुर कोर्ट (Jodhpur Court) में पेशी होनी थी। लेकिन इस पेशी के सलमान कोर्ट नहीं आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 12:34:30

कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान खान, मिली हाजिरी माफी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

काला हिरण शिकार मामले (Black Buck Poaching Case) में आज यानी शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की जोधपुर कोर्ट (Jodhpur Court) में पेशी होनी थी। लेकिन इस पेशी के सलमान कोर्ट नहीं आए। सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में जाने से पहले कहा कि सलमान खान कोर्ट नहीं आएंगे। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर की रखी है। सलमान खान ने बताया है वह फिल्म शूट के साथ टाईअप होने की वजह से आने में असमर्थ हैं।

बता दे, सलमान खान पिछली सुनवाई पर पेश नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार पेशी नहीं हुई तो कड़ी करवाई की जाएगी।

बता दें कि इस पेशी से पहले सलमान को सोशल मीडिया पर सोपू गैंग ने जान से मारने की धमकी मिली थी। 16 सितंबर को डाले गए इस फेसबुक पोस्ट में सोपू गैंग के गुर्गे गैरी शूटर ने सलमान की तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशाना लगाया है। इसके साथ ही ये लिखा गया है कि भारतीय कानून सलमान को भले ही माफ कर दे लेकिन विश्नोई समाज ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है।

पिछली बार भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी तब उसे गिरफ्तार कर बीकानेर जेल में डाल दिया गया था। लॉरेंस ने कहा, 'तू क्या कर लेगा, मैं खुलेआम मारूंगा। जोधपुर कोर्ट में सलमान खान को मारूंगा। फिर उन्हें पता चलेगा।'

सोपू गैंग हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में फैला हुआ है जहां पर इसके गुर्गे बिश्नोई समाज से हैं। बिश्नोई समाज हिरणों की पूजा करता है और पहले भी सलमान खान के खिलाफ जोधपुर की कोर्ट में मुकदमा लड़ रहा है। इसे देखते हुए जोधपुर में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। जोधपुर के जिला और सत्र न्यायालय में सलमान खान के दो मामले चल रहे हैं- पहला मामला काले हिरणों के शिकार से जुड़ा है। कांकाणी में काले हिरणों के शिकार के मामले में 25 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके खिलाफ सलमान खान ने सजा निलंबन की याचिका न्यायालय में दायर कर रखी है। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव