न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ के लिए वजन कम कर रहे हैं सलमान खान, प्रीक्वल में दिखेगा फिट और स्पोर्टिंग लुक

बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म देने वाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 03 Jul 2019 7:24:47

‘दबंग-3’ के लिए वजन कम कर रहे हैं सलमान खान, प्रीक्वल में दिखेगा फिट और स्पोर्टिंग लुक

बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म देने वाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। बीते कई दिनों से लगातार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिटनेस चैलेंज के वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3 (Dabangg-3)’ के लिए जमकर वजन घटा रहे हैं। इसका कारण फिल्म का वो हिस्सा है जो इसका प्रीक्वल है अर्थात् सलमान खान के चुलबुल पांडे बनने से पहले का हिस्सा।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इसी के लिए सलमान खान अपनी सेहत और तंदरुस्त कर रहे हैं और इस कोशिश में उन्हें कम से कम 7 किलो वजन घटाना है। पोर्टल को इसकी जानकारी एक करीबी सूत्र ने दी है। सूत्र ने बताया है, ‘उन्हें दबंग 3 के लिए तैयारियां करनी है। वो हमेशा ही फिटनेस पर ध्यान रखते हैं लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें और फिट दिखना होगा। सलमान बेहद फिट और स्पोर्टिंग लुक में दिखाई देंगे।’

फ्लैशबैक वाले पोर्शन के लिए सलमान खान (Salman Khan) और जवान दिखाई देंगे और यह उस वक्त का सीन होगा जब वो पुलिस ऑफिसर नहीं बने थे। इसके अलावा फिल्म में एक और लीडिंग लेडी होगी और महेश मांजरेकर की बेटी अश्विनी मांजरेकर दबंग 3 से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इसके अलावा सूत्र ने बताया, ‘उन्हें बेहद फिट होना होगा और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत कर करीब 7 किलो वजन घटाना होगा ताकि वो उस परफेक्ट लुक में आ सके।’ इसके अतिरिक्त सलमान खान को संजय लीला भंसाली की ‘इंशा अल्लाह’ के लिए भी अपना वजन कम करना है। उस फिल्म में उन्हें 35 से 40 वर्ष का युवा नजर आना है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। हालांकि सलमान खान ने इस फिल्म में आलिया के साथ काम करने पर मेकर्स से ये भी कह दिया है कि वो कुछ ज्यादा ही पतली है। ऐसे में उन्हें भी थोड़ा वजन बढ़ाने के लिए कहा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका