न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान, 3 साल 7 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ चित्त

आइए डालते हैं एक नजर उन 7 फिल्मों पर जो सलमान खान इस वर्ष ईद के मौके से अपने प्रशंसकों को देना शुरू करेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 10:19:11

सलमान खान, 3 साल 7 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ चित्त

गत वर्ष ईद पर 169 करोड़ की रेस-3 देने वाले सलमान खान आने वाले 3 वर्षों में बैक टू बैक 7 ऐसी फिल्मों को लेकर आने वाले हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह सभी फिल्में उसे 1800 करोड़ की कमाई देने में कामयाब होंगी। प्रति फिल्म 200 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन इन 7 फिल्मों में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनके लिए कहा जा रहा है कि यह 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगी। ऐसे में यह अनुमान 1800 करोड़ तक जाता है। आइए डालते हैं एक नजर उन 7 फिल्मों पर जो सलमान खान इस वर्ष ईद के मौके से अपने प्रशंसकों को देना शुरू करेंगे।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

1. भारत

5 जून 2019 को सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है, जो सलमान खान को लेकर सुल्तान और टाइगर जिंदा है सरीखी फिल्मों को दर्शकों के सामने ला चुके हैं। उनकी यह दोनों फिल्में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही थीं। ‘भारत’ को लेकर भी यही उम्मीद की जा रही है। हालांकि हमारा अनुमान है कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

2. दबंग-3

मध्यप्रदेश के महेश्वर में सलमान खान इन दिनों अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ की 3री फिल्म को शूट कर रहे हैं। इस बार इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं जिन्होंने सलमान खान को लेकर ‘वांटेड’ बनाई थी। इस फिल्म की सफलता ने सलमान खान को सफलता के हवाई रथ पर चढ़ाया जो अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ता जा रहा है। यह फिल्म इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म निश्चित रूप से 250 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होगी लेकिन 300 करोड़ी नहीं बनेगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अतिरिक्त तमिल फिल्मों के सुपर सितारे किच्चा सुदीप सलमान खान के सामने खलनायक के रूप में नजर आएंगे।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

3. इंशाअल्लाह

20 वर्ष के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह निश्चित रूप से 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली की यह एक प्रेम कहानी होगी। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह आगामी वर्ष ईद पर प्रदर्शित होगी लेकिन इसके प्रदर्शन को लेकर न तो संजय लीला भंसाली ने और न ही सलमान खान ने कोई आधिकारिक घोषणा की है। उम्मीद है यह वर्ष 2020 की ईद पर प्रदर्शित होगी।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

4. किक-2

वर्ष 2014 में निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के जरिये बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कारोबार करते हुए साजिद नाडियाडवाला को निर्देशक के तौर स्थापित कर दिया। गत वर्ष साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के सीक्वल ‘किक-2’ की घोषणा करने के साथ ही इसकी प्रदर्शन तिथि क्रिसमस 2019 बताई थी। लेकिन उनकी यह फिल्म सिर्फ घोषणा के स्तर पर ही सिमट कर रह गई है। कहा जा रहा है कि अभी तक साजिद इसकी पटकथा को पूरा नहीं कर पाए हैं जिसके चलते यह अटक गई है। अब यह बनेगी या नहीं इसमें भी संदेह है। अगर यह बनती है तो यह फिल्म 2020 क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित हो सकती है।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

5. वेटरन

पिछले महीने सलमान खान ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ के हिन्दी रीमेक में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के अधिकार अतुल अग्निहोत्री ने खरीद लिए हैं और इस फिल्म पर सम्भवत: आगामी वर्ष अप्रैल माह से काम शुरू होगा। इसे वर्ष 2021 की ईद पर प्रदर्शित किया जाएगा। वैसे इसकी उम्मीद क्रिसमस 2020 ज्यादा है, क्योंकि इंशाअल्लाह के पूरा होने के बाद सलमान इसे शुरू करेंगे जिसे वे आगामी वर्ष सितम्बर तक पूरा कर लेेंगे। हां इसकी प्रदर्शन तिथि ईद 2021 उसी सूरत में हो सकती है जब सलमान खान इसके स्थान पर साजिद नाडियाडवाला की किक-2 को शुरू कर दें।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

6. सूरज बडज़ात्या की अनाम फिल्म

इस वर्ष की शुरूआत में सलमान खान ने सूरज बडज़ात्या के साथ फिल्म करने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि वे सूरज की अगली फिल्म में काम करेंगे। सूरज बडज़ात्या ने भी इस बात की स्वीकारोक्ति की थी वे सलमान खान को ध्यान में रखते हुए एक पटकथा पर काम कर रहे हैं जिस पर वे पूरी तरह से ‘हम चार’ के प्रदर्शन के बाद फोकस करेंगे। जिन दिनों इस फिल्म की घोषणा हुई थी तक सूरज बडज़ात्या अपने बैनर राजश्री फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘हम चार’ को प्रदर्शित करने की तैयारियाँ कर रहे थे। सूरज बडज़ात्या की यह फिल्म 2021 की दीपावली पर प्रदर्शित हो सकती है। अपने एक साक्षात्कार में सूरज बडज़ात्या ने कहा था कि मैंने फिल्म को लेकर सलमान से बात की है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें कोई भी एक्शन दृश्य नहीं होगा।

Salman Khan,salman khan movies,bharat,inshallah,dabangg 3,kick 2,tiger zinda hai,sanjay leela bhansali,alia bhatt,katrina kaif,salman khan news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

7. ‘टाइगर’ की अगली फिल्म

कबीर खान के निर्देशन में बनी एक था टाइगर के बाद इसके दूसरे भाग ‘टाइगर जिंदा है’ को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर रही थी। इस वर्ष की शुरूआत में सउदी फिल्म फेस्टिवल में सलमान ने कहा था कि वे ‘टाइगर’ की तीसरी कड़ी में काम करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

यदि यह फिल्म बनती है तो यह वर्ष 2022 की ईद पर प्रदर्शित होगी, क्योंकि इससे पहले सलमान खान के पास इसे प्रदर्शित करने का कोई उचित मौका नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल