न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से बचने के लिए 'दबंग खान' ने फैन्‍स को दी है ये सलाह

सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट शेयर की है ज‍िसमें उन्‍होंने लिखा है क‍ि नमस्‍कार।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 2:20:42

कोरोना वायरस से बचने के लिए 'दबंग खान' ने फैन्‍स को दी है ये सलाह

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर जहां एक तरफ सरकार लोगों को सावधान कर रही है वहीं इस कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी अपने फैन्स को इस वायरस से बचने की सलाह दे रहे है। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट शेयर की है ज‍िसमें उन्‍होंने लिखा है क‍ि नमस्‍कार। हमारी सभ्‍यता में नमस्‍ते और सलाम है। जब कोरोनावायरस खत्‍म हो जाए तो ही हाथ मिलाओ और गले लगाओ। वैसे इस सलाह के साथ सलमान खान ने अपनी एक फोटो भी शेयर की है ज‍िसमें वह ज‍िम में बरमूडा पहनकर हाथ जोड़ कर नमस्‍ते करते हुए पोज दे रहे हैं।

नमस्कार करने की वकालत सलमाल खान से पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी लोगों से कर चुके है। इतना थी नहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हैंडशेक छोड़कर नमस्कार करने को कहा है। नेतन्याहू ने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान खुद अपने अतिथि को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की।

गालों पर किस ना करे

यूरोपियन देशों में एक दूसरे से मिलने के दौरान गालों पर किस करने की परंपरा है लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के ल‍िए स्विटजरलैंड के हेल्थ मिनिस्टर एलेन बरसेट ने लोगों से इस परंपरा को छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रांस की हेल्थ मिनिस्टर ओलिवियर वेरन ने शुक्रवार को सलाह जारी करते हुए कहा था कि लोगों को हैंडशेक भी करना छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार से इटली में भी अभिवादन के तरीके चुंबन पर बैन लगा दिया है।

बता दे, चीन के बाद ईरान और इटली ऐसे दो देश है जिनमें कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इटली में कोरोना वायरस की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोपीय देशों में इटली पहला देश है, जहां कोरोना ने इतनी भीषण तबाही मचाई है। इटली में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को सुरक्षा के मद्देनजर 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इटली में कोरोना वायरस के कुल 3,000 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 13 दिनों के भीतर कोरोना वायरस इटली में महामारी बना है। इटली में विशेषज्ञों ने लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर चलने और रहने की सलाह दिया है। वहीं, ईरान में कोरोना वायरस के चलते अब तक कुल 92 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में COVID-19 के कुल 2,922 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

coronavirus news,coronavirus news india,coronavirus prevention tips,coronavirus,Salman Khan,bollywood news,entertainment

कोरोना वायरस के लक्षण

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव