न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ के इतने करीब पहुँची ‘भारत’, रविवार को छू सकती है इस आंकड़े को

ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अभिनीत ‘भारत (Bharat)’ ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन का सफर पूरा कर लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 12:50:06

200 करोड़ के इतने करीब पहुँची ‘भारत’, रविवार को छू सकती है इस आंकड़े को

ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अभिनीत ‘भारत (Bharat)’ ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन का सफर पूरा कर लिया है। इस फिल्म की समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने बहुत सराहना की है। इसी के चलते ‘भारत’ को लेकर जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ बना हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उसका फायदा मिलता दिख रहा है। जिस तरह से यह बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए महसूस हो रहा है कि आने वाले रविवार 16 जून को यह फिल्म 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। कुछ ट्रेड रिपोट्र्स में 9वें दिन भारत की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। रिपोट्र्स में अनुमान लगाया गया है कि भारत ने गुरुवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई को जोड़ लें तो भारतीय बाजार में फिल्म की कमाई करीब 181.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Salman Khan,katrina kaif,sunil grover,bharat,bharat box office collection,bharat box office report,salman khan bharat,salman khan news,entertainment,bollywood

यह फिल्म देश में 4700 और ओवरसीज में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत, साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अभी भी विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक है। सलमान खान (Salman Khan) की इस फिल्म को हर वो दर्शक पसन्द कर रहा है जो फिल्म देखता है। इस प्रशंसकों में बच्चे, युवा, अधेड़ और बुर्जुग भी शामिल हैं। सलमान (Salman Khan) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। सलमान (Salman Khan) ने कहा, ‘शुक्रिया। ऐसा रिएक्शन बहुत कम ही मिलता है और बहुत कम फिल्मों को मिलता है। असल में आप लोगों ने ऐसा रिएक्शन मेरी पिछली फिल्मों को भी दिया है। इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया।’ सलमान (Salman Khan) ने कहा, ‘मैं यह कह सकता हूं कि जो मुझे फिल्में अच्छी लगती हैं वो आप को भी लग रही हैं। हमेशा ऐसा रिश्ता कायम होना चाहिए की मुझे अच्छा लगे, जो मैं करूं, वो फिल्म आपको अच्छी लगनी चाहिए। बहुत बहुत शुक्रिया। यह रिएक्शन ग्लोबल है, बच्चा पार्टी से लेकर बुजुर्ग और युवाओं तक... सभी को यह फिल्म पसंद आयी है और भगवान आप सभी के साथ रहे। ‘भारत’ को देखने के लिए शुक्रिया।’

ज्ञातव्य है कि भारत में सलमान ने एक 18 साल के युवा से लेकर 72 साल तक के बुजुर्ग का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक आदमी के साथ-साथ एक देश की जर्नी को भी दर्शाती है। फिल्म में सलमान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और तब्बू (Tabu) अहम किरदारों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो