न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’: बॉक्स ऑफिस पर गिन रही अन्तिम सांसें, 250 करोड़ दूर की कौड़ी

सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित ‘भारत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 10:41:01

‘भारत’: बॉक्स ऑफिस पर गिन रही अन्तिम सांसें, 250 करोड़ दूर की कौड़ी

सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित ‘भारत (Bharat Box Office)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इस फिल्म की शुरूआत देखकर लगा था कि यह इस वर्ष की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होगी लेकिन प्रदर्शन के 5 दिन बाद ही इस फिल्म की सांसें उखडऩे लगी थी। प्रदर्शन के 7 दिन में 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली यह अपने सफर के 19 दिन में ही अन्तिम सांसें गिनने लगी है।

Salman Khan,katrina kaif,sunil grover,bharat,bharat box office,bharat box office collection,bharat 250 crore,entertainment,bollywood

गत 21 जून को प्रदर्शित हुई शाहिद कपूर की ‘कबीर ङ्क्षसह’ ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की कमर तोड़ दी है। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद न सिर्फ ‘भारत’ के सिनेमाघरों में कमी की गई अपितु जिन सिनेमाघरों में यह रेग्यूलर शो में चल रही है वहां भी इसके शोज में कटौती कर दी गई है। इसका उदाहरण जयपुर का राजमंदिर है जहाँ यह पहले 4 शो में दिखाई जा रही थी लेकिन अब इसके वहाँ पर 2 शो जारी हैं। 2 शो में कबीर सिंह का प्रदर्शन हो रहा है। कहा जा रहा है कि आगामी शुक्रवार को यह 2 शो भी बंद हो जाएंगे।

Salman Khan,katrina kaif,sunil grover,bharat,bharat box office,bharat box office collection,bharat 250 crore,entertainment,bollywood

पिछले डेढ़ साल से लगातार चर्चाओं में रही इस फिल्म को देखने के लिए वो दर्शक उत्साहित थे जो हर सप्ताह फिल्म देखना पसन्द करते हैं। ऐसे में जैसे ही यह प्रदर्शित हुई दर्शकों का सैलाब उमड़ा नजर आया। ‘भारत’ के साथ वो दर्शक नहीं जुड़ पाये जो अक्सर फिल्म प्रदर्शन के 4 दिन बाद सिनेमाघरों की ओर रुख करते हैं। अली जफर निर्देशित यह फिल्म अच्छी थी लेकिन इसमें वो कसावट नजर नहीं आई जो उनकी पिछली फिल्मों सुल्तान और टाइगर जिंदा है में नजर आई थी। मध्यान्तर के बाद फिल्म का बड़ा हिस्सा दर्शकों में बोरियत पैदा करता है। इसके अतिरिक्त इस फिल्म के गीत संगीत में भी वो कशिश और माधुर्य नहीं था जो ‘सुल्तान’ में था। ‘भारत’ में ‘जग घूमिया’ की कमी अखरती है। साथ ही इसके टाइटल ट्रैक में वो बात नहीं थी जो ‘सुल्तान’ के ‘खून में मिट्टी तेरी मिट्टी में तेरा खून, ऊपर अल्लाह नीचे धरती बीच में तेरा जुनून’ में थी। पूरे वक्त फिल्म देखते हुए दर्शकों को यह कमी अखरती रही।

Salman Khan,katrina kaif,sunil grover,bharat,bharat box office,bharat box office collection,bharat 250 crore,entertainment,bollywood

उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की इस वर्ष की ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को पीछे छोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 247 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि सलमान खान की ‘भारत’ 210 करोड़ के कारोबार के बाद बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका