न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’ के लिए सिंगल स्क्रीन्स ने हॉलीवुड को ठुकराया, अरसे बाद नजर आएगी कतार

सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर अब दर्शकों में जबरदस्त बज बन गया है। दर्शक अब बेसब्री से इस फिल्म के प्रदर्शन की राह देख रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 9:56:29

‘भारत’ के लिए सिंगल स्क्रीन्स ने हॉलीवुड को ठुकराया, अरसे बाद नजर आएगी कतार

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को लेकर अब दर्शकों में जबरदस्त बज बन गया है। दर्शक अब बेसब्री से इस फिल्म के प्रदर्शन की राह देख रहे हैं। यह सब कुछ सलमान खान और कैटरीना कैफ के लगातार प्रमोशन करने और मीडिया से लगातार बातचीत जारी रखने के कारण हो सका है जिसके चलते मीडिया ने अब सलमान खान की ‘भारत’ पर पूरा फोकस कर रखा। इसके साथ ही सलमान खान सोशल मीडिया पर इसका अपने तरीके से प्रचार कर रहे हैं।

Salman Khan,bharat,bharat release,katrina kaif,bharat box office report,salim khan,bharat promotion,entertainment,bollywood

ईद के मौके पर आगामी बुधवार को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्समैन डार्क फिनिक्स’ से मुकाबला करना पड़ रहा है। पहले यह फिल्म 7 जून को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन भारत में ईद के त्यौंहार पर बॉक्स ऑफिस पर आने वाली भीड़ को देखते हुए अब इसे 5 जून को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Salman Khan,bharat,bharat release,katrina kaif,bharat box office report,salim khan,bharat promotion,entertainment,bollywood

सलमान खान बनाम हॉलीवुड के इस युद्ध में फिलहाल तो सलमान खान की विजय नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के सामने हिन्दुस्तान के ज्यादातर सिंगल स्क्रीन वालों ने हॉलीवुड की प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘एक्समैन डार्क फिनिक्स’ को लेने से मना कर दिया है। ऐसा सम्भवत: फिल्मों के इतिहास में पहली बार होगा जब सिंगल स्क्रीन वालों ने हॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म को प्रदर्शित करने से मना कर दिया है।

इस बारे में सिंगल स्क्रीन वालों का कहना है कि, ‘सलमान सिंगल स्क्रीन के पर्यायवाची हैं। सिंगल स्क्रीन में उनका लॉयल फैन बेस है। उस सुपरस्टार के सामने और किसी फिल्म की क्या बिसात। इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि हम पूरी तरह से सलमान खान की फिल्म को ज्यादा से ज्यादा शोज और स्क्रीन देंगे।’

वहीं दूसरी मल्टीप्लेक्स वालों का कहना है कि चूंकि हमारे पास ढेर सारे शोज चलाने की कैपेसिटी है इसलिए हम डार्क फीनिक्स को स्क्रीन दे रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हमें ‘भारत’ से भी बहुत उम्मीदें हैं पर इस हॉलीवुड फिल्म को भी हम कम नहीं आंक रहे हैं। यह भारत में बड़ी कमाई करेगी।

गौरतलब है कि भारत में गत 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने 350 करोड़ का कारोबार किया था लेकिन उसके बाद प्रदर्शित होने वाली ‘अलादीन’ और हाल ही में प्रदर्शित हुई ‘गॉडजिला’ को कामयाबी प्राप्त नहीं हुई है। इस फिल्म का तो और भी बुरा हश्र हुआ है क्योंकि इसे सिर्फ 5 दिन के लिए सिनेमाघरों में रेगूलर शोज मिले हैं। आगामी 5 जून को इसे हॉलीवुड की ही दूसरी फिल्म ‘डार्क फीनिक्स’ के चलते सिनेमाघरों से उतार दिया जाएगा। कमोबेश यही हाल ‘अलादीन’ का होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो