न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’: ट्रेलर जारी, कॉमेडी और भावनाओं का तगड़ा मिश्रण, वजनदार हैं संवाद

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म ‘भारत’ का ट्रेलर निर्माताओं ने आज तय तारीख से 2 दिन पहले ही जारी कर दिया है। जब से ट्रेलर जारी हुआ है वह वायरल हो गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 4:13:56

‘भारत’: ट्रेलर जारी, कॉमेडी और भावनाओं का तगड़ा मिश्रण, वजनदार हैं संवाद

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म ‘भारत’ का ट्रेलर निर्माताओं ने आज तय तारीख से 2 दिन पहले ही जारी कर दिया है। जब से ट्रेलर जारी हुआ है वह वायरल हो गया है। यूट्यब पर इसे लगातार देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस ट्रेलर को टी सीरीज की साइट पर भी देखा जा रहा है। 5 जून को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर से पहले सलमान खान हर दिन फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी असरकारक लग रहा है। ट्रेलर में सबसे पहले सलमान संवाद बोलते हुए आते हैं, जिसमें वह खुद को मिडिल क्लास का बूढ़ा आदमी कहते हैं। ‘भारत’ में साल 1964 से लेकर 2010 तक यानी लगभग 50 साल की इस कहानी में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभावशाली दृश्य, संवाद और दर्शकों को आकर्षित किए जा सकने वाले सभी तरह के मसाले डाले गए हैं। सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ अनोखे अंदाज में नजर आई हैं। ट्रेलर में जितने दृश्यों में वे नजर आई हैं उन्होंने साड़ी पहन रखी है और फर्राटेदार हिंदी बोलकर सलमान को जवाब दे रही हैं।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat trailer released,bharat movie,salman khan new movie,katrina kaif new movie,enteratinment,bollywood

ट्रेलर तीन मिनट 11 सेकंड लम्बा है जिसमें काफी कुछ दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा नोरा फतेही, तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के पार निकल जाएगी।

Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat trailer released,bharat movie,salman khan new movie,katrina kaif new movie,enteratinment,bollywood

ट्रेलर में दिखाए गए संवाद वजनदार हैं। इन्हेंं सुनने के बाद अहसास हो रहा है कि पूरी फिल्म के संवाद शानदार होंगे। सलमान खान के अतिरिक्त कैटरीना कैफ के हिस्से में कुछ ऐसे संवाद आए हैं जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर करेंगे। उम्मीद है इस फिल्म के संवाद लम्बे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रहेंगे। ‘भारत’ में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। कभी सलमान आपको हंसाएंगे तो कभी रुलाएंगे और कभी उत्साहित कर जोश से भी भर देंगे।
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अपनी मजबूती दर्शा रहा है। बैकग्राउंड स्कोर सुनते ही दिल खुश हो जाता है। बैकग्राउंड स्कोर के बीट्स इतने शानदार हैं कि इसे बार-बार सुनने को जी करता है। ट्रेलर का पहला हिस्सा जहाँ कॉमेडी से भरा हुआ है वहीं दूसरा हिस्सा भावनाओं से लबरेज है। फिल्म का लेखन निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। मूल रूप से ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज ने अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान के साथ मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम