न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने खुद को बताया औसत, आमिर-शाहरुख खान को लेजेंड

सलमान इन दिनों मध्यप्रदेश में अपनी अगली फिल्म दबंग-3 की शूटिंग कर रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 5:09:02

सलमान ने खुद को बताया औसत, आमिर-शाहरुख खान को लेजेंड

सलमान इन दिनों मध्यप्रदेश में अपनी अगली फिल्म दबंग-3 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत’ के पोस्ट प्रोडक्शन में भी व्यस्त चल रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ‘भारत’ 5 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के लिए भी कहा जा रहा है कि इसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वैसे भी सलमान खान की फिल्मों में एक्शन, रोमांस, नॉटीनेस सब कुछ होता है नहीं होता तो सिर्फ ‘चुम्बन दृश्य’ जिसे वे अपनी फिल्मों में रखना पसन्द नहीं करते।

Salman Khan,bharat,dabangg 3,inshallah,salman khan news,alia bhatt,sonakshi sinha,prabhu deva,arbaaz khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में डीएनए को दिए अपने एक साक्षात्कार में सलमान खान ने बताया कि वे क्यों नहीं अपनी फिल्मों में इस प्रकार के दृश्य रखते। उनका कहना है कि वे फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी के लिए नहीं हैं। अभी भी जब स्क्रीन पर किसिंग सीन आता है, तो हम सभी को अजीब सा महसूस होता है। आप जिस भी तरीके से चाहे इसे देख सकते हैं। लेकिन मैं हमेशा अपना ध्यान साफ सुथरे सिनेमा की तरफ रखूंगा। मैं चाहता हूं कि हमारे बैनर में ऐसी फिल्में हों, जिसमें नॉटीनेस, एक्शन, रोमांस हो और सभी साथ बैठ कर देख सकें। मैं इसी चीज को बनाए रखना चाहता हूं। अगर कोई पिक्चर ‘ए’ रेटेड होगी, तो ये एक्शन के कारण होगा। मैं फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी के लिए बिल्कुल भी नहीं बना हूं।

Salman Khan,bharat,dabangg 3,inshallah,salman khan news,alia bhatt,sonakshi sinha,prabhu deva,arbaaz khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसी साक्षात्कार में उन्होंने स्वयं को औसत दर्जे का कलाकार बताया जबकि उन्होंने अपने साथी सितारों शाहरुख खान और आमिर खान को लेजेंड बताया। उन्होंने कहा शाहरुख खान और आमिर खान लेजेंड हैं। दोनों की एक-दो फिल्में बुरी हो सकती हैं मगर वे हमेशा शानदार वापसी करते हैं। दरअसल, टेंशन तो मेरी है। मैंने लोगों अपने बारे में सुना है कि वे मेरे लिए ऐसा नहीं सोचते। मेरे साथ सीन ये है कि मैं औसत दर्जे के टैलेंट और लक की वजह से सर्वाइव कर रहा हूं।

सलमान खान इस वर्ष और आने वाले तीन वर्षों तक लगातार साल में दो बार अपने दर्शकों के सामने आएंगे। उनकी इस वर्ष ईद पर जहाँ ‘भारत’ का प्रदर्शन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर क्रिसमस के मौके पर उनकी फिल्म ‘दबंग-3’ का प्रदर्शन होगा। आगामी वर्ष की ईद पर उनकी संजय लीला भंसाली के साथ वाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ का प्रदर्शन होगा। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी जो उम्र में उनसे 27 साल छोटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम