न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तान्हाजी' के इस एक्टर का चौकाने वाल खुलासा, कहा - फिल्म में दिखाया वो इतिहास नहीं

फिल्म में निगेटिव रोल निभा चुके बॉलिवुड ऐक्टर सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में चौकाने वाला खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 9:53:15

'तान्हाजी' के इस एक्टर का चौकाने वाल खुलासा, कहा - फिल्म में दिखाया वो इतिहास नहीं

अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है वही दूसरी तरफ फिल्म में निगेटिव रोल निभा चुके बॉलिवुड ऐक्टर सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में चौकाने वाला खुलासा किया है। सैफ अली खान ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है, वो इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है, मैं इसे जानता हूं लेकिन अगर कोई कहे कि फिल्म में जो दिखाया गया है वह इतिहास है तो मैं इसे नहीं मानता। सैफ ने यह भी कहा है कि एक ऐक्टर के रूप में फिल्म में मेरा किरदार बहुत अच्छा है, लेकिन कोई इसे इतिहास कहे तो मैं नहीं मानता। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले 'इंडिया' का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। हालांकि, अब उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। सैफ ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ को गलत बताते हुए कहा, 'कुछ वजहों से मैं कोई स्टैंड नहीं लेता हूं। हो सकता है कि अगली बार करूं। मैं रोल को लेकर बहुत उत्साहित था, क्योंकि यह बहुत दिलचस्प था। लेकिन जब लोग कहते हैं कि यह इतिहास है, मैं नहीं मानता कि यह इतिहास है। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि इतिहास क्या है।' बता दे, सैफ ने 'तान्हाजीः अनसंग वॉरियर' में मुगल जनरल उदयभान राठौड़ की भूमिका निभाई है।

tanha ji the unsung warrior,saif ali khan interview,saif ali khan film,saif ali khan,saif ali khan news,bollywood,bollywood news

इंटरव्यू के दौरन जब सैफ से पूछा गया कि तान्हाजी जैसी फिल्में क्यों बना रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा यही चलता है और इसलिए यह आइडिया चल पड़ा है। मैं वास्तव में ऐसी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होना पसंद करूंगा जो एक स्टैंड ले, जो लोगों को बताए कि इतिहास क्या है, ना कि निश्चित प्रकार की सोच के साथ इससे छेड़छाड़ करे। लेकिन लोग कहते हैं कि यह चलता है। यह एक आइडिया है जो चल निकला है, लेकिन यह वास्तव में खतरनाक है।

'देश के लोग जो रवैया अपना रहे हैं वह गलत है'

सैफ ने देश के मौजूदा हालात पर भी अपने विचार रखे और कहा कि फिलहाल, देश में जो माहौल है, उसे देखकर दुख होता है। सैफ ने कहा, 'देश के लोग जो रवैया अपना रहे हैं वह गलत है। ये रवैया हमें भाईचारे के रास्ते से दूर कर रहा है।' सैफ ने कहा कि देश के मौजूदा हालात देखकर लगता है कि हम सेक्युलरिज्म से दूर जा रहे हैं और मुझे कोई भी इसके लिए लड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन स्टूडेंट्स लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐक्टर होने के नाते मेरे लिए कोई भी स्टैंड लेना सही नहीं है क्योंकि इससे फिल्में बैन हो सकती है और बिजनस पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए फिल्म इंडस्ट्री के लोग अपने बिजनस और अपने परिवार को खतरे में नहीं डालना चाहते और कोई भी पॉलिटिकल कॉमेंट करने से बचते हैं।

tanha ji the unsung warrior,saif ali khan interview,saif ali khan film,saif ali khan,saif ali khan news,bollywood,bollywood news

बता दे, 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है।फिल्म ने 10 दिनों में 166 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। फिल्म की इस रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तान्हाजी जल्द ही 200 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डाले तो 'तान्हाजी' (Tanhaji) ने पहले दिन 15.10 करोड़, दूसरे दिन 20.57 करोड़, तीसरे दिन 26.26 करोड़, चौथे दिन 13.75 करोड़, पांचवे दिन 15.28 करोड़, छठे दिन 16.72 करोड़, सातवें दिन 11.23 करोड़, आठवें दिन 10.06 करोड़ और नवें दिन 16.36 करोड़ का शानदार कमाई कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव