न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार टेस्ट में पास हुई ‘रॉ’, फिर भी लागत निकलना मुश्किल

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 22.70 करोड़ का कारोबार करते हुए धीमी शुरूआत की

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 11:17:21

सोमवार टेस्ट में पास हुई ‘रॉ’, फिर भी लागत निकलना मुश्किल

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 22.70 करोड़ का कारोबार करते हुए धीमी शुरूआत की। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थी लेकिन वह अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। जॉन की पिछली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ ने गत वर्ष पहले वीकेंड में 57 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

romeo akbar walter,romeo akbar walter box office,john abraham,satyamev jayate,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रॉ के 4थे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। 4थे दिन रॉ ने महज 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो कि शुक्रवार की कमाई के मुकाबले आधा है। वैसे सोमवार से गुरुवार तक वर्किंग डेज रहते हैं जिसके चलते फिल्मों का कारोबार गिरता है। उस मुकाबले रॉ ने सोमवार टेस्ट को पास कर लिया है। यदि उसने सप्ताह के बाकी 3 दिन यही गति रखी तो उसकी लागत बाहर निकलने की सम्भावना बनती है। रॉ को कुल 40 करोड़ की लागत में बनाया गया है, जिसके उसे कम से कम 70 करोड़ का कारोबार करना होगा। वैसे यह बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।
रॉ के 4 दिन की कुल कमाई 25.70 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़, शनिवार को 7.70 करोड़ और रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड होने की वजह से रॉ की कमाई में रोजाना बढ़ोतर देखने को मिली थी। मगर वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आना संभव था। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘पीएम मोदी की बायोपिक’ प्रदर्शित होगी। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ‘रॉ’ के कारोबार को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त अक्षय कुमार की ‘केसरी’ के भी लगातार सिनेमाघरों में जमे रहने की उम्मीद है। फिर 17 अप्रैल को मल्टीस्टारर ‘कलंक’ प्रदर्शित हो रही है, जो कि पिछली प्रदर्शित सभी फिल्मों पर हावी रहेगी। ऐसे में देखना होगा कि दूसरे वीकेंड तक जॉन अब्राहम की फिल्म टिकट खिडक़ी पर कितना कारोबार करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम