न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिये : क्यों बदली रोहित ने ‘सूर्यवंशी’ की प्रदर्शन तिथि, आइए डालते हैं एक नजर

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ का निर्माण व निर्देशन दोनों कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 5:59:50

जानिये : क्यों बदली रोहित ने ‘सूर्यवंशी’ की प्रदर्शन तिथि, आइए डालते हैं एक नजर

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ का निर्माण व निर्देशन दोनों कर रहे हैं। करण जौहर (Karan Johar) इस फिल्म के सह निर्माता हैं। इससे पहले यह जोड़ी ‘सिम्बा (Simmba)’ के रूप में बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर चुकी है। करण जौहर (Karan Johar) को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता तभी मिली है जब उन्होंने किसी और के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण किया है। सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की घोषणा के साथ ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि ईद 2020 घोषित कर दी थी। ईद सलमान खान (Salman Khan) की मानी जाती है। कोई निर्माता अपनी फिल्म को इस दिन प्रदर्शित नहीं करता है लेकिन रोहित और करण जौहर ने अपनी फिल्म को चर्चाओं में रखने के लिए इस दिन की घोषणा की। जब उन्होंने यह घोषणा की थी तब तक सलमान खान (Salman Khan) की किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी।

rohit shetty,Akshay Kumar,sooryavanshi,karan johar,Salman Khan,entertainment,bollywood

सलमान खान (Salman Khan) ने यह जरूर कहा था कि वे अगली फिल्म संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanasli) के साथ करने जा रहे हैं। यह कब शुरू होगी और कब प्रदर्शित होगी इसकी कोई जानकारी या ऐलान नहीं किया गया था। ऐसे में मीडिया ने अपनी तरफ से घोषित किया कि ईद 2020 पर इंशाअल्लाह (Inshallah) आएगी। अब सलमान खान के कहने पर रोहित ने फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया है। अब यह फिल्म आगामी वर्ष 27 मार्च को प्रदर्शित होगी। कुछ विशेष कारणों के चलते रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया है।

rohit shetty,Akshay Kumar,sooryavanshi,karan johar,Salman Khan,entertainment,bollywood

आइए डालते हैं एक नजर उन सम्भावित कारणों पर—

1. इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव का सबसे बड़ा कारण सलमान खान की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘भारत’ बनी, जिसने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ का कारोबार करके सबसे बड़ी ओपनर फिल्म होने का खिताब अपने नाम किया।

2. बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म की जबरदस्त कमाई देखकर रोहित शेट्टी उनसे टकराना नहीं चाहते हैं। वे सलमान खान की लोकप्रियता को अच्छी तरह से जानते हैं।

3. आने वाले समय में रोहित सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। उनके पास दो फिल्मों की पटकथा है जिनमें से एक पुलिस वाले की कहानी है। रोहित इस फिल्म को लेकर सलमान खान के साथ लगातार सम्पर्क में हैं। कयास लगाया जा रहा है कि यह फिल्म सूर्यवंशी के बाद शुरू की जा सकती है।

4. सूर्यवंशी के नायक अक्षय कुमार सलमान खान और रोहित शेट्टी के अच्छे मित्र हैं। इसके चलते सलमान खान नहीं चाहते थे कि अक्षय कुमार को किसी प्रकार का नुकसान हो।

5. इंशाअल्लाह संजय लीला भंसाली की फिल्म है। भंसाली के लिए एक बार अक्षय ने अपनी फिल्म पैडमैन की प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया था। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि इस बार भंसाली के हीरो और अक्षय की फिल्म के निर्देशक ने मिलकर यह फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो