न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करोड़ों में बिके शाहरुख खान की फिल्मों के राइट्स, मिलेगा हिस्सा

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि शाहरुख खान की 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स एक टीवी चैनल ने करोड़ों में खरीदे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 6:29:36

करोड़ों में बिके शाहरुख खान की फिल्मों के राइट्स, मिलेगा हिस्सा

पिछले कुछ वर्षों से शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चख रही हैंं। उनकी फिल्मों को दर्शक उतना पसन्द नहीं कर रहा है जितना पहले किया करता था। इसके बावजूद शाहरुख खान की मांग में कहीं कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। उन्हें लेकर फिल्में बनाने वाले उनके घर मन्नत के बाहर इंतजार करते रहते हैं। सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्मों को देखने वाले दर्शकों की तादाद में कमी जरूर हुई है लेकिन उनकी फिल्मों को टीवी पर देखने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हो गई है। टेलीविजन पर प्रसारित हो रही उनकी फिल्मों को जबरदस्त टीआरपी मिलती है। इसी के चलते शाहरुख खान की फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स खरीदने की होड़ लगी रहती है। हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि शाहरुख खान की 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स एक टीवी चैनल ने करोड़ों में खरीदे हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान का स्टारडम आज भी प्रशंसकों के बीच बना हुआ है। एक चैनल ने शाहरुख खान के इसी स्टारडम को टीवी पर भुनाने के लिए 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स रिकॉड्र्स कीमत में खरीद लिए हैं। जिन फिल्मों के अधिकारों को खरीदा गया है उनमें स्वदेश, ओम शांति ओम, दिलवाले, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, डिअर जिन्दगी के साथ ही शाहरुख खान की पुरानी फिल्मों पहेली, बिल्लू, रामजाने, चमत्कार, अंजाम भी शामिल हैं। इस डील को बॉलीवुड फिल्मों की अब तक की सबसे बड़ी डील कहा जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह डील कितने करोड़ में हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि डील में फिल्मों के लिए भारी भरकम रकम का भुगतान किया गया है। अभी तक इस डील को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसका इंतजार किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस डील में से शाहरुख खान को भी कुछ हिस्सा मिलेगा। अब यह डील कितने में हुई है और शाहरुख खान को कितनी रकम अदा की जाएगी इसका पता इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ ही लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम