न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह : 2 साल, 3 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कमाई 700 करोड़, क्या बनेंगे नए सरताज

एक फिल्म पुरानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ अपने करिअर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कल अपने जीवन की 35वीं पायदान पर कदम रखा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 07 Jul 2019 5:30:10

रणवीर सिंह : 2 साल, 3 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कमाई 700 करोड़, क्या बनेंगे नए सरताज

एक फिल्म पुरानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ अपने करिअर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कल अपने जीवन की 35वीं पायदान पर कदम रखा है। वर्ष 2010 में यशराज फिल्म्स की ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना करिअर शुरू करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि करिअर का एक दशक पूरा होने से पहले ही वे बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान लाने में कामयाब होंगे। यशराज की फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त दबदबा बनाया है और वे इस दौर के अकेले ऐसे सितारे हैं जिन्होंने खान तिकड़ी को चुनौती दी है।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer singh birthday special,ranveer singh news,ranveer singh movies,simmba,padmavat,Salman Khan,aamir khan,entertainment,bollywood

साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका (Deepika Padukone) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘पद्मावत (Padmawat) ’ का प्रदर्शन हुआ था। करणी सेना के विरोध के चलते यह फिल्म देश के चार बड़े राज्यों में प्रदर्शित न हो सकी इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरत में डाल दिया था। इस फिल्म में अपने नकारात्मक किरदार के लिए रणवीर ने जबरदस्त प्रशंसा प्राप्त की थी। इसके बाद रणवीर सिंह साल के अंत में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का कारोबार करके रणवीर सिंह की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया। साथ ही इस बात का संकेत दिया कि आने वाले समय में रणवीर सिंह बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर नए सरताज होंगे।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer singh birthday special,ranveer singh news,ranveer singh movies,simmba,padmavat,Salman Khan,aamir khan,entertainment,bollywood

‘सिम्बा (Simmba)’ के महज डेढ़ माह बाद उन्होंने अपनी तीसरी फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ के जरिये फिर से अपनी काबलियत साबित की। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार किया था। महज डेढ़ साल के अंदर रणवीर सिंह ने तीन फिल्मों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर 682.15 करोड़ का कारोबार किया। इस आंकड़े को देखते हुए रणवीर सिंह के समकक्ष अन्य सितारों की फिल्मों की सफलता को देखें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के आगे कोई नहीं ठहरता है।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer singh birthday special,ranveer singh news,ranveer singh movies,simmba,padmavat,Salman Khan,aamir khan,entertainment,bollywood

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के स्तर की सफलता केवल सलमान खान के रिकॉड्र्स में देखने को मिलती है। जुलाई 2015 से अगस्त 2016 के बीच सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘सुल्तान’ प्रदर्शित हुई थी। इन 13 महीनों में सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर 830.95 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वही संजू, उरी और राजी जैसी फिल्मों से विक्की कौशल ने भी जबरदस्त कलेक्शन दिया था लेकिन इनमें से दो फिल्मों में विक्की लीड रोल में नहीं थे। इस सूची में अगर आमिर खान को शामिल करें तो वो इन सबके आगे हैं। सलमान खान (Salman Khan) से दो कदम आगे चलते हुए आमिर खान (Aamir Khan) ने धूम 3, पीके और दंगल जैसी फिल्मों के साथ लगभग 1000 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि आमिर की इन फिल्मों के बीच काफी समय का अंतर था। उन्होंने कई सालों के अंतराल में ये कलेक्शन दिया है।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer singh birthday special,ranveer singh news,ranveer singh movies,simmba,padmavat,Salman Khan,aamir khan,entertainment,bollywood

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 3 फिल्मों द्वारा कमाए गए लगभग 700 करोड़ के आंकड़े को देखकर बॉक्स ऑफिस यह मान रहा है कि यह आने वाले समय का सरताज है। हालांकि हमारी नजरों में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) प्रतिभाशाली हैं उन्होंने अपने को हर किरदार में ढाला है, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर सफलता को लगातार जारी रख सकते हैं या नहीं यह उनकी आने वाली फिल्मों से पता चलेगा। इन दिनों वे कबीर खान के निर्देशन में बन रही 1983 विश्व कप क्रिकेट पर आधारित फिल्म ‘83’ में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। क्रिकेट की लोकप्रियता के चलते यह फिल्म दर्शकों में इतनी जबरदस्त जिज्ञासा पैदा कर चुकी है कि यह प्रदर्शन के वक्त बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। शुरूआती सफलता में बहुत बड़ा हाथ इस फिल्म के विषय का रहेगा। फिल्म और रणवीर सिंह की असली सफलता एक सप्ताह बाद पता चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो