
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर और निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) ऑस्कर 2020 (Oscar 2020) की फाइनल रेस से बाहर हो गई है। गली बॉय के ऑस्कर की रेस से बाहर होने से पूरा देश दुखी है। 'गली बॉय' से इस बार इंडिया को काफी उम्मीदे थीं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ये फिल्म भारत की तरह से 92वें ऑस्कर पुरस्कारों में ऑफिशल एंट्री बनी थी। ऑस्कर के लिए चुनी गई 10 फिल्मों में साउथ कोरिया, स्पेन और सेनेगल की फिल्में शामिल हैं। सोमवार शाम को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की घोषणा की गई। इन फिल्मों में 'पैरासाइट', 'पेन ऐंड ग्लोरी' और निर्देशक माटी डियोप की फिल्म 'अटलांटिक्स' शामिल है।
This film is based on Hollywood film 8 Mile, yahan ke movie mafia chatukar critics ke chaatne se kya hota hai, it’s not original content like Uri and Manikarnika, why Hollywood will give award to a film which is copied from their film ? pic.twitter.com/vSVeVHVaUB
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 17, 2019

गली बॉय के ऑस्कर की रेस से बाहर होने के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल मजे लेने से बाज नहीं आ रही हैं। रंगोली चंदेल का दावा है कि गली बॉय हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है।
रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा कि फिल्म गली बॉय हॉलीवुड फिल्म 8 Mile पर बेस्ड है। यहां के मूवी माफिया चाटूकार क्रिटिक्स के चाटने से क्या होता है। ये उरी और मणिकर्णिका की तरह ओरिजनल कंटेंट नहीं है। हॉलीवुड क्यों ऐसी फिल्म को अवॉर्ड देगा जो उनकी ही फिल्म की कॉपी है?'














