करण जौहर का बैनर इन दिनों अपनी लगातार दो फिल्मों की असफलता और एक फिल्म के डिब्बाबंद होने के साथ ही इन दिनों ‘तख्त’ की पटकथा पर दोबारा काम के चलते इसकी देरी की परेशानियों में घिरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस बैनर के लिए फिल्म बनाने वाले निर्देशक अयान मुखर्जी हैं जो बिना किसी चिंता और परेशानी के अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में लगे हुए हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने इसके पहले भाग को पूरा किया है, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। यह फिल्म अपनी तय प्रदर्शन तिथि से 9 माह बाद आगामी वर्ष अप्रैल माह में प्रदर्शित होगी।














