न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 साल से अटकी है राम जेठमलानी की बायोपिक, मेकर्स के सामने ये बड़ी चुनौती

मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती ये थी कि जेठमलानी के 70 साल के करियर और उनकी 95 साल की जिंदगी को 110 मिनट की फिल्म में कैसे पिरोया जाए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Sep 2019 1:45:08

3 साल से अटकी है राम जेठमलानी की बायोपिक, मेकर्स के सामने ये बड़ी चुनौती

जाने माने वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले एक हफ्ते से कुछ ज्यादा ही बीमार थे और बेहद कमजोर हो गए थे। उनका जन्म सिंध प्रांत के सिखारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री हासिल की थी। वकालत के करीब 70 साल के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े केस लड़े। इंदिरा गांधी के हत्यारों से लेकर अफजल गुरू के मामले में भी जेठमलानी ने ही पैरवी की थी। उन्हें देश का सबसे महंगा वकील कहा जाता था।

बॉलीवुड पिछले काफी वक्त से उन पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी में था। हालांकि ये फिल्म अब तक बन नहीं सकी है। फिल्म का प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर कुणाल खेमू और सोहा अली खान कर रहे हैं। 2016 से मेकिंग की प्रक्रिया में चल रही इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए सोहा-कुणाल ने नेशनल अवॉर्ड विनर हंसल मेहता से बात की थी लेकिन उनके हां कहने के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। मेकर्स का कहना है कि वे बातचीत की अंतिम प्रक्रिया में हैं और एक बार लीगल चीजें हो जाएं तो काम को आगे बढ़ाया जाएगा। एक बार कॉन्ट्रैक्ट लॉक कर दिया जाए तो हंसल अपनी तैयारी और रिसर्च शुरू कर देंगे। वे खुद भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि इस बयान के बाद न तो हंसल की ओर से और न ही मेकर्स की तरफ से कुछ खास बड़ा बयान आया।

दरहसल, मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती ये थी कि जेठमलानी के 70 साल के करियर और उनकी 95 साल की जिंदगी को 110 मिनट की फिल्म में कैसे पिरोया जाए? जहां तक किरदार की बात है तो काफी वक्त बाद प्रोड्यूसर कुणाल खेमू का ही नाम सामने आया।

ram jethmalani age,ram jeth malani,ram jethmalani fees,ram jethmalani cases,rani jethmalani,ram jethmalani,mahesh jethmalani,ram jethmalani,entertainment,bollywood news in hindi

क्या बोले कुणाल खेमू?

कुणाल ने कहा कि हम उनके बारे में किताबों में पढ़ते हैं। उनकी जिंदगी ऐसी है जिसे पर्दे पर दिखाया जाना चाहिए। हमारे पास कोई प्लान नहीं था, बस लगा कि हमें ये कहानी बतानी चाहिए। ये एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि ये रचनात्मक काम नहीं है। ये एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए बहुत सारी रिसर्च लगेगी।

जेठमलानी ने दी फिल्म की सहमति

कुणाल ने कहा कि हमें फिल्म बनाने के लिए उनकी जिंदगी दिखाने की अनुमति चाहिए थी। और हमें वो मिल गई। अब हम पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेठमलानी जब 93 साल के थे तब कुणाल ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया, 'हम दिल्ली में थे और मेरे तमाम दोस्त हैं जो लॉ कर चुके हैं। जब भी कोई केस स्टडी होती है तो राम जेठमलानी की बात आ जाती है। उन्हें कानून की दुनिया का भगवान माना जाता है।'

ram jethmalani age,ram jeth malani,ram jethmalani fees,ram jethmalani cases,rani jethmalani,ram jethmalani,mahesh jethmalani,ram jethmalani,entertainment,bollywood news in hindi

हमेशा महंगे वकील रहे जेठमलानी

राम जेठमलानी एक केस के लिए करीब कम से कम 25 लाख रुपये चार्ज करते थे। इतना ही नहीं जेठमलानी हर केस की हियरिंग (सुनवाई) के लिए भी अलग से चार्ज करते थे। अदालत में उनकी एक सुनवाई का चार्ज करीब 10 से 20 लाख रुपये के बीच होता था। केस के प्रति उनकी लगन को देखते हुए क्लाइंट उन्हें कोई भी रकम चुकाने को तैयार रहते थे। राम जेठमलानी सीनियर वकील होने के साथ-साथ राज्यसभा के सांसद भी थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में देश के कानून मंत्री भी रहे। राजनीति और वकालत के अलावा उनकी खेल में भी काफी रूचि थी। जेठमलानी बैडमिंटन देखने और खेलना काफी पसंद करते थे। उन्होंने अपने सांसद निवास में भी एक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवा रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो