न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रीमेक के दौर में अब ‘चुपके-चुपके’ का नंबर, प्रोफेसर परिमल के रूप में नजर आएंगे राजकुमार राव

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने निर्माता निर्देशक लव रंजन से हाथ मिलाते हुए ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिकल कॉमेडी फिल्म ‘चुपके चुपके’ को रीमेक करने की घोषणा की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 21 Apr 2019 2:27:19

रीमेक के दौर में अब ‘चुपके-चुपके’ का नंबर, प्रोफेसर परिमल के रूप में नजर आएंगे राजकुमार राव

कुछ दिनों पूर्व ही समाचार प्राप्त हुए थे कि रोहित शेट्टी अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसका निर्देशन फराह खान करेंगी। इन दिनों बॉलीवुड में बॉयोपिक्स और पुराने हिट नंबर्स को रीक्रिएट करने का दौर चल रहा है। इसी दौर में अब पुरानी फिल्मों को रीमेक किया जा रहा है। कुछ दिन पहले डेविड धवन ने गोविन्दा अभिनीत ‘कुली नम्बर 1’ को रीमेक करने की बात कही थी। अब टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने निर्माता निर्देशक लव रंजन से हाथ मिलाते हुए ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिकल कॉमेडी फिल्म ‘चुपके चुपके’ को रीमेक करने की घोषणा की है।

वर्ष 1975 में प्रदर्शित हुई ‘चुपके-चुपके’ में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर, जया भादुड़ी, ओमप्रकाश ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेन्द्र के द्वारा फिल्म में निभाया गया प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी का किरदार रीमेक फिल्म में राजकुमार राव निभाएंगे। राजकुमार राव को इस फिल्म के रीमेक किए जाने का आइडिया पसन्द आया है और उन्होंंने इस फिल्म के लिए हाँ कर दी है। गौरतलब है कि बीती 11 अप्रैल को ही इस फिल्म को प्रदर्शित हुए 44 वर्ष पूरे हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अभी इस फिल्म की पटकथा लिखी जा रही है और अभी तक इसके निर्देशक और बाकी की कास्ट भी फाइनल होना बाकी है। ज्ञातव्य है कि 44 वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुई इस फिल्म में धर्मेन्द्र ने प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी और ड्राइवर प्यारे मोहन का दोहरा किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन ने प्रोफेसर सुकुमार सिन्हा का किरदार अभिनीत किया था। फिल्म में असरानी, डेविड और केश्टो मुखर्जी की भी अहम् भूमिकाएँ थीं। वैसे ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित ‘चुपके चुपके’ वर्ष 1971 में आई बंगाली फिल्म ‘छद्माबेशी’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक थी, जिसमें उत्तम कुमार और माधबी मुखर्जी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम