न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना किसी कट के पास हुई ‘मेंटल है क्या’, बदलेगा नाम

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 1:14:34

बिना किसी कट के पास हुई ‘मेंटल है क्या’, बदलेगा नाम

एकता कपूर की फिल्म मेंटल है क्या को शुक्रवार को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के एक भी दृश्य पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। उसने सिर्फ इतना कहा है कि इस फिल्म के नाम को बदला जाए, क्योंकि इसके शीर्षक को लेकर विरोध व्यक्त किया जा रहा है। इसी विवाद के चलते अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म की रिलीज़ और फिल्म के नाम को लेकर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मुलाकात की।

rajkummar rao,kangana ranaut,mental hai kya,mental hai kya name change,entertainment,bollywood

सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि फिल्म के किसी सीन पर कैंची ना चलाकर फिल्म के नाम को बदला जाएगा। रिपोट्र्स के अनुसार एक निश्चित समूह फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जता रहा था जिसके चलते नाम बदलने का फैसला लिया गया है। जिसकी जानकारी के लिए बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हालांकि इस मीटिंग में फिल्म को हरी झंडी देते हुए यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। गौरतलब है कि जब से इस फिल्म का शीर्षक सामने आया है तभी से ये फिल्म विवादों में रही है। दरअसल डॉक्टर्स की एक टीम यानि इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था की फिल्म का ये नाम अपमानजनक है इसका सीधा असर देश की जनता पर पड़ेगा। दिमागी तौर पर बीमार चल रहे लोगों के लिए ये नाम ‘मेंटल है क्या’ एक गलत संदेश देता है।

rajkummar rao,kangana ranaut,mental hai kya,mental hai kya name change,entertainment,bollywood

पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी की फिल्म का नाम ‘मेंटल है क्या’ से बदलकर ‘सेंटीमेंटल है क्या’ रखा जा सकता है। हालांकि अभी इस नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ होने को बेताब है लेकिन विवादों के चलते फिल्म का ट्रेलर भी लांच नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका