एक्टर और कथक गुरु वीरू कृष्णनन का शनिवार देर रात निधन हो गया। राजा हिंदुस्तानी, दुल्हे राजा, अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले वीरू कृष्णनन की मौत की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। मुंबई में शनिवार को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि फिल्मों में एक्टिंग के अलावा वीरू कृष्णनन एक फेमस कथक डांसर थे। वहीं गुरुजी के निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
वीरू कृष्णनन की मौत की खबर सुनकर प्रियंका चोपड़ा, अथिया शेट्टी सहित कई सेलेब्स ने शोक जताया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों ने भी वीरू कृष्णनन को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
You taught me to dance when I was two left feet. Your patience and passion for dance was so infectious that each one of us not only learned Kathak, but so much more from you. You will always be remembered Guruji. 🙏 #panditveerukrishnan https://t.co/pfQerVQgby
— PRIYANKA (@priyankach














