न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा ने कहा - 'दिल्‍ली के प्रदूषण में शूटिंग करना मुश्किल', हुई ट्रोल, लोगों ने याद दिलाई सिगरेट की लत

प्रियंका को यूं तो दिल्‍ली में शूटिंग करनी है, लेकिन दिल्‍ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) ने उनकी हालत काफी खराब कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 9:29:14

प्रियंका चोपड़ा ने कहा - 'दिल्‍ली के प्रदूषण में शूटिंग करना मुश्किल', हुई ट्रोल, लोगों ने याद दिलाई सिगरेट की लत

दिल्‍ली की हवा जहरीली हो गई है। ऐसा नहीं है कि ये इसी साल हुआ है, पिछले कई सालों से इसे लेकर चेतावनी दी जाती रही है। दिल्ली (Delhi- NCR) में फैले धुएं से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें, आंखों में जलन और त्‍वचा में एलर्जी हो रही है। दिल्ली में बढ़ते इस प्रदूषण को लेकर आम जनता और सरकार के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी काफी चिंतिंत हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी नई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' की शूटिंग के लिए इंडिया आई हैं। प्रियंका को यूं तो दिल्‍ली में शूटिंग करनी है, लेकिन दिल्‍ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) ने उनकी हालत काफी खराब कर दी है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर की है। इस फोटो में 'द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)' एक्ट्रेस अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा, 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा।'

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे लिखा, 'हमारे पास जो एयर प्यूरिफायर और मास्क है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। बेघरों के लिए प्रार्थना करो। सभी सुरक्षित रहिए।' बता दे, इस फिल्म में प्रियंका एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

बता दें, रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स दिन में एक हज़ार और नोएडा, गाजियाबाद में डेढ़ हजार तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी हवा चलने से इसमें गिरावट आई लेकिन हवा का स्तर खतरनाक बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली (Delhi Air Pollution) का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रविवार शाम 4 बजे तक 494 हो गया, जो 6 नंवबर 2016 के बाद सबसे ज्यादा है। साल 2016 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 497 हो गया था। अशोक विहार, आनंद विहार, अरोबिंदो मार्ग में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रिकॉर्ड हुई। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद का AQI 493, नोएडा में 494, गाजियाबाद में 499, ग्रेटर नोएडा में 488, गुरुग्राम में 497 रहा।

अर्थ साइंस मिनिस्ट्री के एयर क्वालिटी मॉनिटर SAFAR के मुताबिक, पूरे दिल्ली-एनसीआर का AQI रविवार शाम 5 बजे तक 708 हो गया, जो सुरक्षित स्तर 0-50 से करीब 14 गुणा ज्यादा है। 0-50 के बीच के AQI को अच्छा माना जाता है, जबकि 51-100 के बीच का AQI संतोषजनक, 101-200 के बीच का AQI ठीक-ठाक, 201-300 के बीच का AQI खराब, 301-400 के बीच का AQI बहुत खराब और 401-500 के बीच का AQI गंभीर स्थिति का माना जाता है। बता दे, वर्तमान में दिल्ली में हवा में प्रदूषण की मात्रा 924 तक पहुंच गई है। दिल्ली के अपेक्षाकृत स्वच्छ माने जाने वाले इलाकों जैसे कि चाणक्यपुरी में अमेरिकी दूतावास के पास ये आंकड़ा 478 है। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के पास AQI को 418 रिकॉर्ड किया गया है। अगर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों की बात करें तो हालात और भी खतरनाक दिखते हैं। वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 919, आनंद विहार में 924, नोएडा सेक्टर -62 में 751, वसुंधरा में 696 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के आईटीआई शहदरा में ये आंकड़ा 897, पटपड़गंज में 622 रिकॉर्ड किया गया है।

बता दे, आज से दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम लागू की जा रही है। ये स्कीम 4 से 15 नवंबर तक लागू रहेगा। अगर आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट का आखिरी नंबर इवन यानी 2,4,6,8,0 है, तो आप अपनी कार को 4, 6, 8, 10, 12 और 14 तारीख को निकाल सकेंगे। वहीं, अगर आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट का आखिरी नंबर ऑड यानी 1,3,5,7,9 है तो आप 5, 7, 9, 11, 13 और 15 तारीख को अपनी कार सड़कों पर निकाल सकेंगे। नियम तोड़ने पर 4000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा। ऑड-इवन सिस्टम से टू-व्हीलर और कॉमर्शियल वाहनों को छूट दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव