भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनास इन दिनों बहुत खुश नजर आ रही हैं। निक जोनास के साथ शादी के बाद खुश नजर आ रही इस अभिनेत्री ने हॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। कल ही उन्होंने कांस फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए रवानगी ली है। यह पहला मौका है जब वे कांस में भाग ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा के लिए एक और खुशी का मौका है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपने फैन्स के लिए ढेर सारा प्यार भेजा है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम परिवार के सदस्यों की संख्या बढक़र 4 करोड़ से ज्यादा हो गई है।














