न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर पति संग्राम सिंह ने PM मोदी से लगाई गुहार, BJP ने भी जताया विरोध

अक्सर अपने विवादस्पद बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली ऐक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी को रविवार सुबह राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 09:48:11

पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर पति संग्राम सिंह ने PM मोदी से लगाई गुहार,  BJP ने भी जताया विरोध

अक्सर अपने विवादस्पद बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली ऐक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी को रविवार सुबह राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। संग्राम सिंह ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

वहीं ऐक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने भी पायल की गिरफ्तारी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा कि एक घंटे के लिए आप अपना नाम बदलकर हाफिज सईद कर लें। कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए।

sangram singh,payal rohtagi,payal rohtagi arrested,rajasthan police,moti lal nehru,entertainment news in hindi

वही रीमा कागती ने ट्विटर पर लिखा कि आज तक पायल रोहतगी ने जो कहा उससे मैं कभी सहमत नहीं हुई। मुझे लगा कि वह बेवकूफ हैं। लेकिन एक लोकतंत्र में किसी को अरेस्ट करने के लिए यह तो कोई वजह नहीं हुई।

पायल ने अपनी गिरफ्तारी की खबर को ट्विटर के जरिए कन्फर्म की है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर विडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है जिसके बारे में जानकारी गूगल से ली थी। लगता है कि वाक स्वतंत्रता एक मजाक है। अपने इस ट्वीट में पायल ने पीएम ऑफिस और गृह मंत्रालय को भी टैग किया था।

किस वजह से उठा विवाद?

पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था कि मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे। पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्रफी का भी हवाला दिया। पायल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए। बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने पायल की गिरफ्तारी को लेकर गुस्सा जाहिर किया। इस मामले में राजस्थान के बूंदी की एसपी एम. गुप्ता ने कहा है कि एक विवादित वीडियो के बाद पायल रोहतगी के खिलाफ 10 अक्टूबर को शिकायत दर्ज हुई थी। एम. गुप्ता ने कहा, 'पायल रोहतगी के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की धारा 504, 505 के तहत मामला दर्ज हुआ था। हमने बहुत बार पायल रोहतगी को नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।'

पायल की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने भी जताया विरोध

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस दूसरे प्रदेशों में तो आजादी का राग अलापती है लेकिन उसने पुलिस की टीम को अहमदाबाद भेजकर एक कलाकार को गिरफ्तार करवा दिया। ये शर्मनाक और इसकी निंदा करनी चाहिए।

शशि थरूर ने कही ये बात

अभिनेत्री पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था, 'इसमें संदेह नहीं कि उनकी टिप्पणी झूठी और घटिया है...लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना समझदारी नहीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि बिना पुलिस हस्तक्षेप के उन्हें बेवकूफाना बातें करने देना...उन्हें रिहा कर देना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन