न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंग्रेजी मीडियम’ में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी, विजान के हैं लकी चार्म

मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इरफान खान और करीना कपूर खान की ‘अंग्रेजी मीडियम’ में जाने-माने कलाकार पंकज त्रिपाठी भी शामिल हो गए हैं, जो फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 Apr 2019 7:37:47

‘अंग्रेजी मीडियम’ में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी, विजान के हैं लकी चार्म

इरफान खान ने अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद जो सबसे पहली फिल्म शुरू की है वो है दिनेश विजान की ‘अंग्रेजी मीडियम’। यह वर्ष 2017 में आई हिन्दी मीडियम का सीक्वल है और इन दिनों इसकी उदयपुर में शूटिंग की जा रही है। इसकी पहली तस्वीर खुद प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। तस्वीर में इरफान खान और दिनेश के साथ-साथ दीपक ढोबरियाल भी नजर आ रहे थे। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा जानकारी की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के एक धांसू कलाकार की एंट्री हुई है।

मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इरफान खान और करीना कपूर खान की ‘अंग्रेजी मीडियम’ में जाने-माने कलाकार पंकज त्रिपाठी भी शामिल हो गए हैं, जो फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे। पंकज त्रिपाठी ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया है कि, ‘मैं अंग्रेजी मीडियम में कोई बड़ा किरदार नहीं निभा रहा हूं, यह एक कैमियो है लेकिन महत्वपूर्ण है। मैं इस फिल्म में ट्रेवल एजेंसी का मालिक बना हूँ, जो इरफान और उसकी बेटी को लंदन पहृुँचाने में मदद करता है। मैंने इस किरदार के लिए दिनेश विजन और इरफान खान के कारण हां कहा है। मैं इरफान खान के साथ काफी समय से काम करना चाहता था और जैसे ही दिनेश ने मुझे यह रोल ऑफर किया मैंने तुरंत हां कह दी।’ पंकज त्रिपाठी को दिनेश विजान अपने लिए लकी चार्म मानते हैं। उनकी पिछली प्रदर्शित दोनों फिल्मों—स्त्री और लुका छुपी—में पंकज नजर आए थे। इन दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ी क्लब में जगह बनाई है। इसे देखते हुए ही दिनेश विजान ने उनसे कैमियो करवाया है।

कलाकार इरफान खान इस समय ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग उदयपुर में कर रहे हैं। इरफान खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान और राधिका मदान भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। कुछ दिनों पहले ही राधिका मदान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके माध्यम से उन्होंने यह बताया था कि वो ‘अंग्रेजी मीडियम’ का हिस्सा हैं। पोस्ट करते समय उन्होंने करीना कपूर खान का नाम भी लिख दिया था, जिससे इस बात पर पक्की मुहर लग गई कि बेबो भी ‘अंग्रेजी मीडियम’ में दिखाई देंगी

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम